फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati and Akhilesh Yadav Press Conference in Lucknow

सपा-बसपा गठबंधन का एलान कल, मायावती व अखिलेश करेंगे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

Fri, 11 Jan 2019 09:09 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अल्पना शर्मा Updated Fri, 11 Jan 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Mayawati and Akhilesh Yadav Press Conference in Lucknow
अखिलेश यादव व मायावती - फोटो : amar ujala

यूपी में सपा-बसपा गठबंधन अब तय हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। इसके लिए दोनों नेता लखनऊ के ताज होटल में शनिवार दोपहर 12 बजे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी व बसपा महासचिव ने प्रेस रिलीज जारी की है। पहले कहा जा रहा था कि गठबंधन का एलान मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी को होगा।

विज्ञापन




जबकि इनके गंठबंधन सहयोगी आरएलडी प्रमुख अजित सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन में शामिल है लेकिन सीटों को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है। बता दें कि बसपा अजित सिंह को 3 सीटे देना चाहती है जबकि वह 4 सीटों की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन



यूपी में लोकसभा की 80 सीटें है। सपा बसपा के साथ आने से अब भाजपा के लिए 2014 में किये गए प्रदर्शन को दोहराना अधिक चुनौतीपूर्ण होगा। 2014 में उप में एनडीए गठबंधन ने 73 सीटें जीती थी। कल प्रेस कांफ्रेंस में सीटों के बंटवारे की भी घोषणा हो सकती है। अभी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियां 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। रायबरेली और अमेठी के सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी जा सकती है। जबकि रालोद को तीन सीटे दी जा सकती हैं।

मायावती बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंची जिसके बाद से ही राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं।उन्होंने 20 जनवरी को बसपा के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें वह चुनावी रणनीति का खुलासा करेंगी।

22 जनवरी को वह भाईचारा कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश देंगी। पहले यह बैठक 10 जनवरी को प्रस्तावित थी। इनमें बसपा के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। वहीं, अखिलेश यादव आज कन्नौज में 'समाजवादी संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस ने शुरू की अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी, छोटे दलों से करेगी गठबंधन

प्रदेश में महागठबंधन को लेकर सपा-बसपा से मिले झटके के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में कांग्रेस सबसे मजबूत सीटों को चिह्नित कर रही है। ऐसी 40-45 सीटों पर जल्द ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इसी महीने अमेठी दौरे के बाद कांग्रेस अपने रुख का खुलासा करेगी। कांग्रेस कई छोटे दलों से गठबंधन कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed