फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new year pary with covid protocoll in lucknow

Covid: न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए एडवायजरी जारी, सख्ती से प्रोटोकॉल का पालन करवाने के दिए गए निर्देश

Fri, 30 Dec 2022 02:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2022 02:24 PM IST
सार

न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए एडवायजरी जारी की गई है। पार्टी के आयोजकों को प्रोटोकॉल का पालन करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
new year pary with covid protocoll in lucknow
- फोटो : Social Media

विस्तार

नए साल के स्वागत में मनाए जाने वाले जश्न में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। सभी होटल, रिसार्ट व मॉल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके यहां आने वाले लोगों को सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि सभी आयोजकों को खुले स्थान पर कार्यक्रम करने के लिए कहा गया है। पार्टी में मास्क व सामाजिक दूरी का पालन कराना होगा और सैनिटाइजर की व्यवस्था रखनी होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच एमएलसी सीटों पर 30 जनवरी को वोटिंग, दो फरवरी को आएंगे नतीजे, 39 जिलों में आचार संहिता लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण से वंचित अभ्यर्थी सरकार के खिलाफ चलाएंगे अभियान


होटल संचालकों से कहा गया है कि वे विदेश से लौटे यात्रियों की तत्काल जानकारी दें, ताकि कोरोना के लक्षण होने पर जांच कराई जा सके।

बढ़ेगा जांच का दायरा
कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग जांच का दायरा बढ़ाएगा। इसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम भी बढ़ाई जा रही है। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कराने के साथ उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। अभी रोजाना 800 से 1000 लोगों की जांच हो रही है। एक केस मिलने पर 30-40 लोगों की जांच कराई जा रही है। अब अब 50 से 60 लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed