फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maulana Sayam Mehandi becomes the chief of All India Shia personal Law Board.

UP News: शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए सायम मेहंदी, लखनऊ में हुई बैठक

Sat, 29 Oct 2022 02:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Oct 2022 02:26 PM IST
सार

मौलाना यासूब अब्बास ने प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए मदरसों के सर्वे पर कहा कि मदरसों का देश की आजादी से लेकर तरक्की और खुशहाली में बहुत बड़ा योगदान रहा है और इस सर्वे का विरोध करते हैं।

विज्ञापन
Maulana Sayam Mehandi becomes the chief of All India Shia personal Law Board.
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारी बैठक लखनऊ में हुई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में कामन सिविल कोड और जनसंख्या नियंत्रण कानून को नामंजूर कर दिया गया। इसके अलावा मौलाना सैयद सायम मेहंदी को दोबारा ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुनने के साथ ही सऊदी प्रिंस सलमान के भारत दौरे का विरोध करने के फैसले पर मुहर लगाई गई।

विज्ञापन


नक्खास स्थित शिया पीजी कॉलेज में संपन्न हुई ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक में शिया समुदाय से संबंधित तमाम मसाइल पर गंभीरता से चर्चा की गई। आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि देश में कॉमन सिविल कोड को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि कॉमन सिविल कोड हमारे पर्सनल ला में दखलंदाजी है।
विज्ञापन


मौलाना यासूब अब्बास ने 14 नवम्बर को प्रस्तावित सऊदी अरब के क्रॉउन प्रिंस शेख सलमान के भारत दौरे का विरोध करते हुए कहा कि तकरीबन 100 साल से जन्नतुल बकी में पैग़ंबरे इस्लाम की बेटी समेत तमाम अहलेबैत की कब्रों पर साया नहीं है और रौजों को ध्वस्त करने वाले सऊदी अरब के बादशाह को भारत सरकार मेहमान बनाकर बुला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्रॉउन प्रिंस सलमान की भारत यात्रा का आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड विरोध करता है और इस संबंध में शिया पर्सनल ला बोर्ड प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह मांग करेगा कि सरकार सऊदी हुकूमत पर दबाव डाले कि जन्नतुल बकी में जिन कब्रों को सऊदी हुकूमत द्वारा ध्वस्त किया गया है उनकी दोबारा तामीर की जाए।

मौलाना यासूब अब्बास ने प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए मदरसों के सर्वे पर कहा कि मदरसों का देश की आजादी से लेकर तरक्की और खुशहाली में बहुत बड़ा योगदान रहा है और इस सर्वे का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि ये आरोप लगता है कि मदरसों में विदेश से आने वाले लोग पढ़ते हैं और वो दहशतगर्दी में शामिल होते हैं। इसके लिए सरकार को चाहिए कि सरकार अपनी वीजा पॉलिसी में बदलाव करे और विदेश से आने वाले लोगों की सख्त जांच करने के बाद उन्हें मदरसे में दाखिला दिया जाए।

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोलते हुए मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण तभी संभव होगी जब शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार को पहले प्रदेशवासियों को शिक्षित करना चाहिए ताकि वो लोगों मे ये समझ आए की जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है या नहीं।


बोर्ड की मीटिंग में ये फैसला भी लिया गया कि ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड का सालाना इजलास मुंबई में 18 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश और दुनिया मे रहने वाले करोड़ों शियाओं के मसाइल पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed