{"_id":"5e82fa6f8ebc3e6fa8749f80","slug":"maulana-khalid-rashid-on-tabligi-jamaat-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरकज निजामुद्दीन मामले पर मौलाना खालिद बोले, जो हुआ वो अफसोसनाक है, इसकी जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरकज निजामुद्दीन मामले पर मौलाना खालिद बोले, जो हुआ वो अफसोसनाक है, इसकी जांच हो
Tue, 31 Mar 2020 01:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली
- फोटो : amar ujala
दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज भवन में आयोजित तबलीगी जमात कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने और 24 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। केंद्र सरकार जमात में शामिल हुए लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
इस पर ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि जो भी हुआ वो बेहद अफसोसनाक है। मामले की जांच होनी चाहिए। अच्छा होगा कि इसमें शामिल हुए लोग खुद ही सामने आएं और प्रशासन से अपनी जांच करवाएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तबलीगी जमात एक धार्मिक संस्था है। जो लोगों को रोजा, हज, नमाज और जकात के बारे में बताती है। मरकज निजामुद्दीन में दुनिया भर से लोग आते हैं।
विज्ञापन
मौलाना ने मरकज में शामिल हुए लोगों से अपील की है कि वह देश के जिन भी हिस्सों में गए हों वहां के स्थानीय प्रशासन को जानकारी दें और जांच करवाने के लिए खुद आगे आएं। जिससे वो खुद भी बीमारी से बच सकें और दूसरों को भी बचा सकें।
बता दें कि मरकज में शामिल होकर लौटे कई लोग लखनऊ के भी हैं। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी तक तीन लोग मिले हैं। इन लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इन्हें लोकबंधु अस्पताल में क्वारंटीन के लिए भेजा जा रहा है। इनसे पूछताछ कर पुलिस अन्य लोगों के बारे में जानकारियां एकत्र कर रही है।