फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maulana Javvad speaks about azam's university

'आजम की यूनिवर्सिटी में तालिबानियों ने पैसा लगाया'

Thu, 14 Aug 2014 11:16 PM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Aug 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
Maulana Javvad speaks about azam's university

शिया धर्मगुरू कल्बे जव्वाद ने प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आजम की जौहर यूनीवर्सिटी में तालिबानियों का पैसा लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में सारा सच सामने आ जाएगा।

विज्ञापन


मौलाना ने यह भी कहा कि आजम इसी बात को लेकर बौखलाए हुए हैं। सीबीआई जांच हुई तो सच सामने आ जाएगा।

जव्वाद ने बातें बृहस्पतिवार को आयाजित प्रेस वार्ता में कही। गौरतलब है कि इन दिनों आजम और जव्वाद में शब्द युद्घ अपने चरम पर है।

कोई राजनीतिक दबाव नहीं

Maulana Javvad speaks about azam's university

वहीं, शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के नेतृत्व में होने वाला शिया महासम्मेलन 26 अगस्त के बजाय 6 सितंबर को बड़े इमामबाड़े में होगा। जव्वाद ने कहा कि निजी कारणों से कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

उन्होंने इसके पीछे किसी दबाव से इन्कार किया। मौलाना जव्वाद ने कहा, यह महासम्मेलन किसी नेता या सियासी पार्टी के खिलाफ नहीं है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े आतंकवाद, अधिकार हनन के मुद्दे और शिया समुदाय की ताकत को लेकर इसे आयोजित किया जा रहा है।

शिया महासम्मेलन से शियों के खिलाफ गलतफहमी दूर होगी। मकसद यह है कि ऐसे लोगों की आंखें खुल जाए जो शियों की सियासी हैसियत को लेकर गलतबयानी करते हैं।

उन्होंने कहा, शिया समुदाय इतना कमजोर नहीं है कि वह अपने अधिकारों के लिए आवाज न उठा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम को मिला खालिद का समर्थन

Maulana Javvad speaks about azam's university
आजम और जव्वाद के बीच शब्द युद्घ तब एक अलग स्तर पर पहुंच गया जब दोनों के समर्थकों ने भी बयान बाजी शुरू कर दी।

ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी उलमा व धार्मिक नेता को आजम खां के खिलाफ बोलने से पहले सोचना चाहिए।


उन्होंने प्रदेश के मुसलमानों को जौहर विश्वविद्यालय जैसा शैक्षिक संस्थान दिया है जिसका लाभ सीधे मुसलमानों को पहुंच रहा है।
विज्ञापन

इसलिए और ज्यादा हुए आरोप-प्रत्यारोप

Maulana Javvad speaks about azam's university

आजम ने इसके पहले जव्वाद के बारे में कहा ‌था कि ढोंगी धर्मगुरु ने ईराक के लिए जो शहीदी जत्थे तैयार किए थे उससे यह साबित हो गया है कि वे राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतंकवादी हैं। जिसके बाद दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

आजम की बयानबाजी से परेशान होकर ही मौलाना जव्वाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात कर चुके हैं।

आजम शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव टल जाने से बेहद नाराज हैं। यहां तक कि उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इंतजार करा अपनी नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed