फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   maualana tauqeer raja khan to meet mulayam today

'आप' के गले की फांस न बन जाएं मौलाना

Wed, 06 Nov 2013 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 06 Nov 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
maualana tauqeer raja khan to meet mulayam today

भले ही अरविंद केजरीवाल मौलाना तौकरी रजा से समर्थन मांग पछता रहे हों, लेकिन तौकीर आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के लिए गंभीर नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव में समर्थन मांगे जाने के बाद सुर्खियों में आए मौलाना तौकीर रजा खान आज मुलायम सिंह यादव से इस विषय पर ही चर्चा करने के लिए मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन


खबर है कि बुधवार सुबह लखनऊ पहुंचे मौलाना शाम को मुलायम से इस मसले पर गंभीर चर्चा करेगे और उसके बाद अरविंद की पार्टी को समर्थन देने पर फैसला करेंगे।

माना जा रहा है कि मौलाना आम आदमी पार्टी से आई समर्थन की मांग पर काफी उत्साहित हैं।

दरअसल, अरविंद ने उनसे दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के लिए कहा था। मौलाना इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल नाम की एक पार्टी भी चलाते हैं और उनकी छवि हमेशा ही विवादास्पद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली में 2010-12 में हुए सांप्रदायिक दंगों में भी उनकी भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। इतना ही नहीं, अभी बंगाली लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी मौलाना से समर्थन मांगने को लेकर अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया था।


अरविंद भले ही ऐसे शख्स से समर्थन मांगकर पछता रहे हैं, लेकिन तसलीमा और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का सिर काटकर लाने वाले को ईनाम देने की घोषणा करने वाले मौलाना तौकीर रजा इस मामले में गंभीर हो गए हैं।

हालांकि, मौलाना अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं और कहते हैं कि इस मामले में उन्हें शासन-प्रशासन की ओर से क्लीन चिट दी जा चुकी है। उनका आरोप है कि कांग्रेस विरोधी होने के कारण ही उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed