{"_id":"603955258ebc3e8ca62a32b9","slug":"matter-of-bds-student-s-death-become-mysterious-lucknow-news-lko566948217","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीएस छात्रा की मौत के मामले में हत्या का आरोप, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीएस छात्रा की मौत के मामले में हत्या का आरोप, मुकदमा
विज्ञापन
बीडीएस छात्रा ज्योति के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव के कैरियर मेडिकल कॉलेज की बीडीएस छात्रा ज्योति की मौत का मामला हत्या, आत्महत्या और हादसे के बीच उलझ गया है।
घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने परिजनों से आत्महत्या की बात कही और मौके पर पहुंचने पर हादसे की बात कही। कॉलेज प्रबंधन ने हादसे के बाद छात्रा के इलाज से संबंधित कोई दस्तावेज भी परिजनों को क्यों नहीं दिखाए?
ज्योति के शरीर पर सभी चोटें पीछे के हिस्से में आईं। साथ ही उसका शरीर बालकनी के नीचे 13 फीट की दूरी पर पड़ा मिला।
अब सवाल उठता है कि क्या उसे धक्का दिया गया या फिर उसने छलांग लगाई? अगर यह हादसा है तो क्या बालकनी के रेलिंग इतनी नीचे थी कि कोई भी बालकनी से गिर सकता है।
छात्रावास में प्रवेश द्वार व बाहरी हिस्से में सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगे थे? इस सवाल पर भी कॉलेज के जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं।
हालांकि, छात्रा के भाई ने शुक्रवार को थाने में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही हैैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, कैरियर मेडिकल कॉलेज से बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति मूलरूप से बस्ती की रहने वाली थी। ज्योति कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी।
उसकी एक रूम पार्टनर भी है। बृहस्पतिवार दोपहर 2.30 खाना खाने के बाद रूम पार्टनर से टहलने की बात कहकर ज्योति रूम से निकली थी।
कुछ देर बाद अचानक वह चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई। रूम पार्टनर की सूचना पर कॉलेज प्रबंधन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शुरूआती जांच में ज्योति की मौत एक हादसा लग रही है। जबकि परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
मौत के डेढ़ घंटे पहले हुई थी भाई से बात
भाई पवन के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे ही उसकी ज्योति से आखिरी बार बात हुई थी। 27 फरवरी को उसका अंतिम पेपर है। इसके बाद उसने परिवार संग नैनीताल घूमने की योजना बना रखी थी। छह भाइयों में ज्योति इकलौती बहन थी। ज्योति के कमरे में बजरंग बली की एक फोटो भी है। जिसे उसने खुद बनाया था और लिखा था बजरंगबली लवर्स।
पुलिस और कॉलेज प्रबंधन ने बता रहे हादसा
ज्योति की मौत को पुलिस व कॉलेज प्रबंधन हादसा व आत्महत्या बता रहा जबकि परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे है। हालांकि हत्या व आत्महत्या के पीछे की कोई वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। चचेरे भाई हरिमोहन ने प्रबंधन पर लापरवाही व मामले को दबाने का आरोप लगाया है।