फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mathura loksabha seat and candidates

ड्रीम गर्ल को टक्कर देगी रियल लाइफ की हेमा

Sat, 05 Apr 2014 10:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Apr 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
mathura loksabha seat and candidates

यूं तो हेमा मालिनी मथुरा से प्रबल दावेदार मानी जा रही है लेकिन उनके लिए जीत का रास्ता आसान नहीं है।

विज्ञापन


सपा और कांग्रेस ने भी पूरे जी-जान से कान्हा की यह सीट अपने पाले में करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

हेमा को भी इस बात का एहसास है, तभी तो उन्होंने कहा था कि वह कान्हा की हैं और जो कान्हा का है वह मथुरा से बाहर का नहीं माना जा सकता है।

हालांकि हेमा को कांग्रेस, सपा, बसपा और आप के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी हेमा से भी टक्कर मिलने की संभावना है। इस प्रत्याशी ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया।

इन्होंने भी किया नामांकन पत्र दाखिल

mathura loksabha seat and candidates

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी व उमा भारती सहित कुल 71 प्रत्याशियों ने तीसरे चरण के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

12 लोकसभा सीटों के लिए अब तक 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डट चुके हैं। तीसरे चरण के नामांकन का पांच अप्रैल को आखिरी दिन है।

मथुरा से हेमा नाम की ही एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी शुक्रवार को नामांकन कर दिया। यहां पर भाजपा की ओर से हेमा मालिनी पहले से मैदान में हैं।

बसपा के योगेश कुमार सहित कुल नौ नामांकन हुए। हाथरस से तीन नामांकन हुए। इनमें आम आदमी पार्टी से सुनहरी लाल, भाजपा से राजेश कुमार व सपा से रामजी लाल सुमन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

और कहां, कितने हुए नामांकन

mathura loksabha seat and candidates

आगरा से आठ, फतेहपुर सीकरी से 11, फिरोजाबाद से आठ व मैनपुरी से दो नामांकन हुए।

जिसमें फतेहपुर सीकरी से रालोद प्रत्याशी अमर सिंह समेत 11, एटा से महान दल के योगेंद्र सिंह समेत चार, फर्रुखाबाद से बसपा के जयवीर सिंह, इटावा से छह, कन्नौज से 10 व अकबरपुर से पांच नामांकन हुए।

चौथे चरण के लिए कानपुर से भाजपा के मुरली मनोहर जोशी व झांसी से उमा भारती ने नामांकन किया।

कुल 14 लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को 44 नामांकन हुए। अब तक 64 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हो चुके हैं।

धौरहरा सीट से भाजपा की रेखा व सपा के आनंद भदौरिया सहित कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन भरा।

विज्ञापन

इन्होंने भी भरा पर्चा

mathura loksabha seat and candidates

सीतापुर सीट से भाजपा के राजेश कुमार सिंह सहित दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। मिश्रिख से एक व उन्नाव से दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।

इनमें बसपा के बृजेश पाठक व सपा से एएस शुक्ला मैदान में डट गए हैं। रायबरेली से बसपा के प्रवेश सिंह सहित चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

मोहनलालगंज से दो व लखनऊ से सात प्रत्याशियों ने अपने पर्चे भरे। कानपुर से आप के डॉ. महमूद रहमानी सहित कुल सात उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। जालौन से भाजपा के भानु प्रताप सिंह ने पर्चा दाखिल किया।

झांसी से उमा भारती व बसपा की अनुराधा शर्मा मैदान में डट गई हैं। हमीरपुर से बसपा केराकेश कुमार गोस्वामी व भाजपा के कुंवर पुष्पेंद्र सिंह ने पर्चा दाखिल किया।

बांदा व बाराबंकी से दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। फतेहपुर से भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति व बसपा केएसए सिद्दीकी सहित कुल पांच प्रत्याशियों ने पर्चे भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed