फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maternal death, fir against asha bahu and private hospital

प्रसूता की मौत, आशा बहू और निजी अस्पताल संचालक पर मुकदमा

Sun, 11 Oct 2020 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Maternal death, fir against asha bahu and private hospital
प्रसूता की मौत, आशा बहू और निजी अस्पताल संचालक पर मुकदमा
विज्ञापन

मलिहाबाद के मजरा यादवखेड़ा निवासी लकी ने भट्टखेरवा की आशा बहू और दुबग्गा स्थित न्यू संगम अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आशा बहू और अस्पताल की लापरवाही से उसकी भाभी लक्ष्मी की जान गई। प्रसव के बाद खून की जरूरत पर मनचाहे पैसे न मिलने पर आशा बहू और अस्पताल संचालन ने लापरवाही बरती।
इंस्पेक्टर मलिहाबाद के अनुसार, लकी ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम को प्रसव पीड़ा होने पर भाभी लक्ष्मी को काकोरी सीएचसी ले रहे जा थे।
इस बीच पड़ोस के गांव भट्टखेरवा की आशा बहू ने सही इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। कहा कि जेहटा रोड स्थित न्यू संगम अस्पताल में छह हजार रुपये में प्रसव हो जाएगा।
विज्ञापन

परिजन आशा बहू के साथ संगम अस्पताल गए, जहां लक्ष्मी ने पुत्री को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि रक्तस्राव के कारण प्रसूता को खून की कमी हो गई है।
खून चढ़ाना होगा, जिसके लिए तीस हजार रुपये जमा करने होंगे। लेकिन परिवारीजनों ने सात हजार रुपये में ही इलाज करने की बात कही।
आरोप है कि तीस हजार रुपये न मिलने के कारण डॉक्टरों ने भाभी को खून नहीं चढ़ाया। इससे उनकी हालत बिगड़ गीय। रात करीब चार बजे लक्ष्मी की मौत हो गई थी।
लकी के मुताबिक, भाभी की मौत के बाद डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया था। दूसरे अस्पताल में डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन व आशा बहू पर लापरवाही करने की लिखित शिकायत मलिहाबाद थाने पर दी।
इंस्पेक्टर मलिहाबाद ने बताया कि न्यू संगम अस्पताल व आशा बहू के खिलाफ इलाज में लापरवाही करने से मौत होने की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। निजी अस्पताल संचालक व डॉक्टर लापता और अस्पताल पर ताला लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed