फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maternal cousins-in-law accused of abetting the suicide of a forest guard.

Lucknow News: वन रक्षक की मौत के मामले में ममेरे सालों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

Tue, 22 Sep 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Maternal cousins-in-law accused of abetting the suicide of a forest guard.
लखनऊ। बाराबंकी के फतेहपुर निवासी वन रक्षक गोविंद कुमार ने ममेरे सालों की प्रताड़ना से परेशान होकर 12 सितंबर को विभूतिखंड में खुदकुशी की थी। यह आरोप गोविंद के भाई राम प्रकाश ने लगाया है। विभूतिखंड पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दर्ज एफआईआर के जरिये राम प्रकाश ने बताया कि भाई विभूतिखंड स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी में रहता था और प्रमुख सचिव (पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय) की सुरक्षा में तैनात था। गोविंद का दस माह पूर्व अनुराधा से प्रेम विवाह हुआ था। इस बात से उनके मामा के बेटे अंकित कुमार और अजीत कुमार अनुराधा के घरवालों से नाराज चल रहे थे। दोनों अलग-अलग तरीकों से गोविंद को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और हत्या की धमकी भी देते थे। आरोपी अनुराधा को भी पसंद नहीं करते थे। बताया कि भाई अनुराधा को इसी डर से नौकरी पर जाने नहीं देता था। आरोप कि 12 सितंबर के कुछ दिन पहले दोनों आरोपियों के कहे में आकर वह नौकरी पर चली गई। इसके बाद दोबारा अंकित और अजीत ने गोविंद को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसी बात से परेशान होकर भाई गोविंद ने 12 सितंबर की रात अपने घर में आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed