VIDEO: हैवानों ने क्यों इस मासूम को मोमबत्ती से दागा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के अध्यापक दंपती ने 12 साल की नौकरानी को बच्चा नहीं संभाल पाने पर इतनी यातनाएं दी कि सुनकर रूह कांप जाए। कई दिनों तक खाना नहीं दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो मोमबत्ती से दागा, पिटाई की। गलती हुई तो चप्पलें चटवाईं।
यातनाओं के चलते पांच माह में ही बच्ची हांड़-मांस का पुतला बनकर रह गई। वाराणसी में जब बच्ची के माता-पिता को यातना की जानकारी मिली तो वे उसे वापस ले गए। उसे वहां दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत मोहल्ला किला में रहने वाले मूल रूप से वाराणसी के कोटवां गांव निवासी नौशाद अली रेशमा आरिफ महाविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रवक्ता हैं। उनकी पत्नी माहे नूरी नाज सआदत इंटर कॉलेज में कला की टीचर हैं।
वाराणसी के कोटवां गांव के यूसुफ उर्फ नाटे बुनकर की बेटी मोमिना को नौशाद का साला कलाम यहां यह कहकर लाया कि वह उसका भविष्य संवार देगा। इसके एवज में मोमिना को सिर्फ एक छोटे बच्चे की देखभाल करनी होगी। गरीब मां-बाप ने विश्वास कर बेटी को उसके साथ भेज दिया।
मासूम की हालत देखकर रो पड़ा पिता
मोमिना जब नौशाद के घर नानपारा (बहराइच) पहुंची तो शुरू के कुछ दिन तो सब सामान्य रहा मगर कुछ दिनों बाद ही उसे मामूली सी बातों पर भी बुरी तरह पीटा जाने लगा।
वहीं नौशाद का कहना है कि चार दिन पूर्व ठंड लगने से मोमिना की तबीयत बिगड़ गई। इस पर यूसुफ को सूचना दी गई। वह नानपारा पहुंचे और बेटी को बनारस ले गए।
कामाख्या अस्पताल में मोमिना को भर्ती करवाकर इलाज करवाया। फिर फोन करके मोमिना के उत्पीड़न की बात कही और पैसा मांगा। पैसा देने से इन्कार किया तो फर्जी मामलों में फंसाने की बात कही। उत्पीड़न का आरोप निराधार है।
इस पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि मामला गंभीर है, पीड़ित किशोरी के परिवार वाले तहरीर देते हैं तो बहराइच पुलिस की मदद से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसओ और सीओ को अस्पताल भेजकर बयान दर्ज करा लिया गया है।
मजिस्ट्रेट से भी बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया गया है। मामले में पुलिस की ओर से कोई लापरवाही बरती गई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो में सुनें लड़की से आपबीती