फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Massive fire breaks out in factory premises, pipes worth lakhs burnt

Lucknow News: फैक्टरी परिसर में लगी भीषण आग, लाखों के पाइप जले

Mon, 10 Jun 2024 05:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out in factory premises, pipes worth lakhs burnt
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में रविवार दोपहर फैक्टरी परिसर में आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर प्लास्टिक के पाइप जलने लगे। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से एक घंटे में लपटों पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


कानपुर रोड किनारे स्थित सरोज पाइप उद्योग नाम की फैक्टरी है। इसके परिसर में दोपहर 12 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते प्लास्टिक के पाइप धू-धूकर जलने लगे। सूचना पर सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। परिसर में चारों तरफ काला धुंआ फैला हुआ था।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने दो तरफ से आग बुझाने का काम शुरु किया। इस बीच आलमबाग फायर स्टेशन से भी दमकल की एक गाड़ी पहुंच गई। करीब एक घंटे के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में लाखों की कीमत के पाइप जलकर राख हो गए। फायर स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed