{"_id":"68c88073068ba59d11057a9e","slug":"masked-thieves-raid-bike-showroom-lucknow-news-c-13-knp1050-1385378-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक शोरूम में नकाबपोश चोरों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक शोरूम में नकाबपोश चोरों का धावा
Tue, 16 Sep 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
मोहान रोड स्थित शोरूम में हुई घटना की पड़ताल करती पुलिस।
लखनऊ। काकोरी के मोहान रोड शिवरी के पास बाइक शोरूम (श्री हरि ऑटो मोबाइल्स) में रविवार देर रात दो बजे अज्ञात नकाबपोश चोरों ने एक लाख नकद व इतनी ही कीमत के गाड़ी के पार्ट्स एलईडी, हेलमेट चोरी कर लिए। जाते समय सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर जाते हुए दिखा है। शोरूम मालिक रोहित साहू ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजाजीपुरम पाल तिराहा निवासी रोहित साहू ने बताया कि शिवरी के पास उनका हीरो बाइक का शोरूम है। रविवार रात साढ़े सात बजे शोरूम बंद कर वह घर चले गए थे। सोमवार सुबह नौ बजे मैनेजर अजय समेत मैकेनिक अन्य स्टाफ शोरूम पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अंदर से ही पीछे की ओर जीने पर लगे दरवाजे का ताला टूटा था। रोहित के मुताबिक नकाबपोश चोर पड़ोस की बिल्डिंग की छत से शोरूम की छत पर कूदकर आए और दरवाजे में लगे ताले को हथौड़ी और छेनी से तोड़कर शोरूम के अंदर घुसे। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि शोरूम मालिक रोहित साहू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए नकाबपोश चोर की पहचान कर तलाश की जा रही है।