{"_id":"6710590ed74012269206da04","slug":"masked-men-looted-by-taking-daughter-in-law-and-grandson-hostage-lucknow-news-c-13-1-lko1103-916923-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बहू व पोते को बंधक बनाकर नकाबपोशों ने लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बहू व पोते को बंधक बनाकर नकाबपोशों ने लूटपाट
Thu, 17 Oct 2024 05:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
नगराम। नगराम नगर पंचायत के गढ़ी लोध पुरवा मोहल्ले में मंगलवार आधी रात पेड़ के सहारे छत से होकर किसान के घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने महिला व उसके बेटे को चाकू व तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश जेवर व नकदी उठा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, वारदात को संदिग्ध बता रही है।
गढ़ी लोध पुरवा मोहल्ले में रामप्रसाद लोध की बहू रोशनी, पांच साल के बेटे पांच वर्षीय अयांश के साथ कमरे में मंगलवार रात लेटी हुई थीं। सास नन्ही देवी आंगन में, राम प्रसाद घर के बरामदे में सो रहे थे। रोशनी के मुताबिक रात करीब ढाई बजे तीन नकाबपोश बदमाश पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर सीढ़ियों से घर में घुस आए।
खटपट होने पर नींद खुली तो बदमाशों ने उनकी गर्दन पर चाकू व बेटे की कनपटी में तमंचा लगाकर बंधक बना लिया। बदमाश अलमारी खोलकर तीन लाख के जेवर व पांच हजार नकदी लूट ले गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए टीमें लगाई गई हैं।