फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   martina's brothers arrested by Police.

मार्टिना की हत्या का सीन रिक्रिएट करेगी जांच टीम, ऑनर किलिंग में दो भाई गिरफ्तार

Mon, 13 Nov 2017 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Nov 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
martina's brothers arrested by Police.
मर्टिना के भाई यश गोयल व दीपक गुप्ता - फोटो : amar ujala

लखनरु पीजीआई के एल्डिको में मार्टिना गुप्ता की पांच गोलियां मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बड़े भाई अजीत उर्फ दीपक गुप्ता व यश गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर साक्ष्य छिपाने का आरोप है। एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि मार्टिना के परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस मार्टिना के पिता व स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राकेश बाबू गुप्ता को रविवार को ही गिरफ्तार कर चुकी थी। सोमवार दोपहर तीनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इस बीच सोमवार दोपहर एसएसपी पीजीआई थाना पहुंचे और मार्टिना की हत्या के आरोप में पकड़े गए उसके पिता व बड़े भाइयों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि वारदात के वक्त परिवार का हर सदस्य घर पर ही मौजूद था। मार्टिना के साथ परिवारीजनों का तनाव कई दिन से चल रहा था। जाहिर है हत्या के बाद सभी सदस्यों को असली कहानी और वजह स्पष्ट हो गई होगी। हत्या वाली सुबह राकेश बाबू गुप्ता के घर पर क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की साजिश में कौन-कौन प्रत्यक्ष रूप से शामिल था और किसे बाद में वारदात की जानकारी मिली? परिवार में ऐसे कौन से सदस्य थे जिन्हें सच्चाई पता थी, फिर भी उन्होंने पुलिस को सही जानकारी नहीं दी? ऐसे कौन-कौन सदस्य हैं जिन्होंने जानकारी के बावजूद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की? इस बारे में जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे राकेश बाबू गुप्ता की बेटी मार्टिना की उसके बेडरूम में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

वारदात को खुदकुशी बताने पर अड़े रहे परिवारीजन

martina's brothers arrested by Police.
गिरफ्तार मर्टिना के भाई व पिता। - फोटो : amar ujala

वारदात में राकेश बाबू की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। परिवारीजनों ने मामला रफा-दफा करने की कोशिश की। हत्या की सनसनीखेज वारदात साढ़े छह घंटे तक पुलिस से छिपाए रखी। दोपहर करीब दो बजे पुलिस को खबर मिली तब अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। मार्टिना के परिवारीजन वारदात को खुदकुशी बताने की कोशिश करते रहे। हालांकि, पोस्टमार्टम में उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर पांच गोलियां लगने से उनकी पोल खुल गई।

अगले ही दिन मार्टिना की मां मालती देवी गुप्ता ने पति राकेश बाबू गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। राकेश बाबू ने बताया था कि उन्होंने बेटी के लिए रिश्ता तय कर दिया था लेकिन वह अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी। बात न मानने पर ही उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने मार्टिना के एक नजदीकी से प्रेम संबंध को लेकर भी परिवार में विरोध की जानकारी दी है।

साक्ष्य छिपाने सहित तीन धाराएं जोड़ी गईं
मालती देवी गुप्ता की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने राकेश बाबू गुप्ता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। बाद में एफआईआर में साक्ष्य छिपाने, आर्म्स एक्ट और पुलिस एक्ट शामिल किया गया।

क्राइम सीन का किया जाएगा रीकंस्ट्रक्शन
एसएसपी ने बताया कि वारदात के दौरान परिवारीजनों की स्थिति व भूमिका का पता लगाने के लिए क्राइम सीन का रीकंस्ट्रक्शन किया जाएगा। वारदात के वक्त कौन सदस्य किस जगह पर था? यह स्पष्ट होते ही उसकी भूमिका भी तय हो जाएगी। मालूम हो कि राकेश बाबू गुप्ता के घर पर बेटी मार्टिना के अलावा पांच बेटे रहते हैं। इसमें से तीन की शादी हो चुकी है और उनका परिवार भी साथ ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed