फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   married women whose husbands are alive are getting vidhva pension.

पति जिंदा पर पत्नी को मिलने लगी विधवा पेंशन तो पैरों के तले से जमीन खिसकी, 22 मामलों में हुआ खेल

Fri, 16 Nov 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Nov 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
married women whose husbands are alive are getting vidhva pension.
प्रतीकात्मक तस्वीर

आठ माह पहले शादी हुई, पत्नी के खाते में विधवा पेंशन का पैसा पहुंचने की जानकारी मिली तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। पेंशन की रकम पत्नी के मायके के पते पर खुले खाते में भेजी गई है।

विज्ञापन


पत्नी से इस बारे पूछताछ कर ही रहा था कि पता चला कि सास, साली  समेत गांव की ही 22 महिलाओं के खाते में भी फर्जी ढंग से विधवा पेंशन का पैसा आया है। जबकि सभी के पति जिंदा हैं। अब पति खुद के जीवित होने का सुबूत लेकर अफसरों के यहां दौड़ लगा रहा है। सरकारी योजनाओं के पैसे को कुछ दलाल किस तरह बंदरबांट कर रहे हैं यह उसी की एक बानगी है।
विज्ञापन


सीतापुर के बट्सगंज के रहने वाले संदीप कुमार महमूदाबाद ब्लॉक के जाफरपुर गांव में सफाई कर्मी है। आठ माह पूर्व जिले के परसेंडी ब्लॉक के शेरपुर सरांवा में रोहन लाल की पुत्री प्रियंका से उसकी शादी हुई थी। जब संदीप ने ससुराल में अपनी पत्नी के बैंक खाते की डीटेल निकलवाई तो पता चला कि गत 28 सितंबर को पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) के जरिये तीन हजार रुपये भेजे गए थे। पूछताछ पर पता चला कि यह राशि प्रोबेशन विभाग से विधवा पेंशन के तौर पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप ने जिला प्रोबेशन अफसर को जानकारी दी कि मेरे जीवित रहते हुए ही मेरी पत्नी के खाते में विधवा पेंशन भेजी जा रही है। उन्होंने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो डीएम से शिकायत की। साथ ही कहा कि इस मामले पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

संविदाकर्मी को नौकरी से निकाला गया

इस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार का कहना है कि प्रियंका को विधवा पेंशन दिए जाने के मामले की जांच की गई। इसमें दफ्तर में नियुक्त संविदा कर्मचारी सौरभ की संलिप्तता पाई गई है। उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। इस संबंध में डीडीओ व सीडीओ को भी जानकारी दी गई है। अन्य मामलों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed