{"_id":"66636dd8a29dab38cb07ce55","slug":"married-womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105186-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती मिला विवाहिता का शव
Sat, 08 Jun 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। नकहा धर्म नगर निवासी एक महिला का शव बृहस्पतिवार देर शाम उन्हीं के घर में टीनशेड में बड़ेर से मफलर के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची भिनगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
बहराइच जिले के थाना दरगाह शरीफ के ग्राम हटवा राय निवासी बाबूराम ने अपनी बेटी मीना देवी (28) का विवाह भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नकहा धर्मनगर निवासी चेतराम पुत्र राधेश्याम से किया था। मौजूदा समय चेतराम पंजाब में रहकर नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को मीना देवी की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ेर से मफलर के फंदे से लटकती मिली। इसकी सूचना राधेश्याम ने बाबूराम को दिया। सूचना पर पहुंचे बाबूराम ने भिनगा कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक भिनगा महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में परिवारजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।