{"_id":"65cfd27e22ab67739a07c18b","slug":"married-womans-body-found-hanging-raebareli-news-c-101-1-slko1031-110799-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
Sat, 17 Feb 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता पाया गया। मृतका के पिता का आरोप है कि दामाद ने पैसे की खातिर बेटी की हत्या कर दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
हरचंदपुर गांव के बर्तन व्यवसायी छेदीलाल के बेटे सुभाष की शादी २०१८ में खीरों थाना क्षेत्र के राम पुरवा मजरे बरवलिया गांव की रहने वाली शालू (२७) के साथ हुई थी। शुक्रवार सुबह कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे शालू का शव लटकता पाया गया। यह देख परिजन दंग रह गए। परिजनों ने शालू को नीचे उतारकर सीएचसी पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर मृतका का पिता राम प्रकाश मौके पर पहुंचा। पिता ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों से दामाद सुभाष बेटी से पैसे की डिमांड कर रहा था। पैसा मायके से न मांगने पर बेटी के साथ मारपीट करता था। इसलिए उसने बेटी की पहले पीटकर हत्या कर दी और फिर शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता ने स्वयं फांसी लगाकर जान दी है। थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।