फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman's body found hanging, murder alleged

Lucknow News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sun, 19 Apr 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, murder alleged
प्रतीकात्मक।
माल। शाहमऊ पंचायत के मजरे कंधरतला गांव में शुक्रवार की रात सुनैना (25) का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। उनके भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




बीबीडी के कनौरा कला पपनामऊ निवासी सुनैना के भाई विक्रम ने बताया कि तीन वर्ष पहले बहन की शादी टैक्सी चालक सूरज से की थी। उनका आरोप है कि सूरज और ससुरालीजन बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को रात नौ बजे बहन ने मां बिट्टन से फोन पर कहा कि सूरज जान से मार डालेगा। मुझे यहां से जल्द ले जाओ। रात 11 बजे सूरज के चाचा ने फोन कर बताया कि सुनैना को दिल का दौरा पड़ गया है। खबर पाकर मायके वाले सुनैना की ससुराल पहुंचे तो सूरज ने बताया कि सुनैना ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

ससुराल वाले सुनैना का अंतिम संस्कार करने की तैयार में थे, पर मायके वालों ने सूचना पुलिस को दे दी। पति सूरज का कहना है कि शुक्रवार की शाम गांव में मेला था। वहां पत्नी को घुमाने ले गया था। रात साढ़े नौ बजे पत्नी को घर छोड़कर वह फिर मेले में चला गया था। घर लौटने पर पत्नी को फंदे पर लटका पाया। इंस्पेक्टर माल नवाब अहमद ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed