फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman's body found hanging, live-in partner accused of murder

Lucknow News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, लिवइन पार्टनर पर हत्या का आरोप

Mon, 06 Apr 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 06 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, live-in partner accused of murder
अलीश की फाइल फोटो।
लखनऊ। मदेयगंज के खदरा में लिवइन में रह रही विवाहिता का शव रविवार को फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मां ने बेटी के लिवइन पार्टनर पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मदेयगंज अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि वजीरगंज के जनता नगरी की रहने वाली अलीशा (20) का निकाह डेढ़ वर्ष पहले कानपुर के सुजातगंज नई बस्ती निवासी वसीम से हुआ था। निकाह के चार माह बाद अलीशा की इंस्टाग्राम पर पारा के तेजी खेड़ा निवासी युवक से दोस्ती हो गई थी। प्रेम होने पर अलीशा पति को छोड़कर लखनऊ आ गई थीं। वह और युवक दोनों खदरा स्थित मशालची टोला में लिवइन में रह रहे थे।
विज्ञापन


अलीशा के भाई मोहम्मद वसीम ने बताया कि जब उन्हें और घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने बहन को काफी समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं मानी। ऐसे में घरवालों ने बहन से बातचीत बंद कर दी। इतना ही नहीं अलीशा पर उसके पति ने कानपुर में केस भी दर्ज कराया था। रविवार सुबह करीब सात बजे उन्हें पुलिस ने अलीशा की मौत की सूचना दी। आनन-फानन वह घर पहुंचे तो उन्हें अलीशा का शव पलंग पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन होता था विवाद
अलीशा की मां मुमताज बानो ने बताया कि बेटी का लिवइन पार्टनर आए दिन उससे विवाद और प्रताड़ित करता था। आरोप है कि उसी ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर खुदकुशी दिखाने के लिए बेटी का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका दिया। मुमताज ने मदेयगंज थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार सुबह आरोपी ने थाने में अलीशा के फंदा लगाने की सूचना दी थी। घटनास्थल पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पड़ताल की। अलीशा के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed