फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman killed by feeding her poisonous substance for dowry

Lucknow News: दहेज के लिए विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला

Wed, 13 Sep 2023 08:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Sep 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
Married woman killed by feeding her poisonous substance for dowry
भाई की तहरीर पर पति, ससुर और सास के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन

बांदा जिले की रहने वाली महिला भट्ठे पर पति के साथ करती थी मजदूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। भट्टे पर मजदूरी करने आई बांदा जिले की रहने वाली विवाहिता की मंगलवार की रात दहेज की खातिर हत्या कर दी गई। मायका पक्ष का आरोप है कि जहरीला पदार्थ खिलाकर उसे मारा गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने भट्ठे पहुंचकर पड़ताल की। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी कालिका प्रसाद रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बदलू नगर मजरे कोरिहर गांव स्थित भट्ठे पर परिवार समेत मजदूरी करने आया था। भट्ठे पर ही परिवार के साथ रहता था। रात में उसकी पत्नी रेखा (19) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर बुधवार को मृतक रेखा के परिजन मौके पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बांदा जिले के वार्ड नंबर पांच औगासी मरका निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रेखा की शादी 15 फरवरी 2023 को कालिका प्रसाद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में बाइक, फ्रिज, कूलर व एक लाख की नकदी की मांग कर रहे थे। दहेज न देने पर जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। थानेदार प्रवीर गौतम ने बताया कि मृतक रेखा के भाई के तहरीर पर उसके पति कालिका प्रसाद, ससुर भगवानदीन, सास बुद्दी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पति को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed