फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Fri, 03 Jan 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 03 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा के मजरा घूमना निवासी ननकई (28) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर खालसा निवासी सालिकराम ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पेड़ से गिरकर युवक घायल
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कयापुर निवासी बच्चा राम (45) बृहस्पतिवार को गांव के बाहर लगे पाकड़ के पेड़ पर पत्ती तोड़ने के लिए चढ़ा था। पेड़ पर अचानक उनका संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।
विज्ञापन


कुत्तों के हमले में तीन घायल
श्रावस्ती। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए कुत्ते के हमले में तीन घायल हो गए जबकि एक किशोर बिल्ली के हमले में घायल हो गया। भिनगा के अवधूत नगर निवासी बब्बलू (7), भिठिया चिचड़ी निवासी जावेद (35), भिनगा के मुरली प्रसाद (48) कुत्ते के हमले में घायल हो गए। वहीं मनोहरापुर निवासी रमेश (15) बिल्ली के हमले में घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया। जहां पर टीका लगाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed