{"_id":"68911959a7ecef0c6c0624bb","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-merchant-navy-officer-husband-accused-of-murder-lucknow-news-c-13-knp1002-1325227-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मर्चेंट नेवी अफसर पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मर्चेंट नेवी अफसर पति पर हत्या का आरोप
Tue, 05 Aug 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
मधु सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में सोमवार शाम ओमेक्स सिटी निवासी मधु सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मधु के पिता इंदिरानगर सेक्टर डी निवासी फतेह बहादुर सिंह ने मर्चेंट नेवी में सेकंड अफसर दामाद पर बेटी की हत्या कर शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। पिता ने सुशांत गोल्फ थाने में दामाद के खिलाफ तहरीर दी है।
फतेह बहादुर के मुताबिक 25 फरवरी 2025 में उन्होंने बेटी की शादी ओमेक्स सिटी निवासी युवक से की थी। शादी के बाद से आरोपी दामाद बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं आरोपी ने उनसे भी दहेज की मांग की थी, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया था। इसके बावजूद बेटी को आरोपी प्रताड़ित करता रहा। आरोप है कि इस बीच जब बेटी गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात करा दिया। फतेह बहादुर ने बताया कि होली में बेटी घर आई थी। आरोप है कि होली के दिन सुबह नौ बजे आरोपी घर आया और बेटी को अपने साथ ले गया। आरोपी हर हफ्ते बेटी को यातनाएं देने लगा। वह बेटी को जबरन वसूली की धमकी देता था। फतेह बहादुर ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4:30 बजे दामाद ने उन्हें कॉल कर मधु के आत्महत्या करने की बात कही। जब वह घर पहुंचे तो मधु का शव बेड पर पड़ा था। पिता ने बताया कि रविवार को बेटे की मधु से बात भी हुई थी। उनका आरोप है कि दामाद के कई युवतियों से संबंध भी थे। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।