फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman dies in suspicious circumstances, accused of murder

Lucknow News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 24 Aug 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances, accused of murder
पांच माह पहले ससुराल से मायके आकर प्रेमी संग चली गई थी अवंतिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नसीराबाद (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने विवाहिता के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुुए घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे दुर्गा सिंह मजरे कुंवरमऊ की रहने वाली अवंतिका उर्फ लवली की शादी छह वर्ष पहले डीह थाना क्षेत्र के पूरे लोकई गांव में हुई थी। शादी के बाद उसे बेटी शिखा (चार) हुई। पांच माह पहले अवंतिका बेटी शिखा के साथ मायके पूरे दुर्गा गांव आ गई। इसी दौरान उसका प्रेमी विवाहिता को भगा ले गया।

सुबह प्रेमी लवली को लेकर सीएचसी पहुंचा और चिकित्सकों को बताया कि उसे सर्प ने डस लिया है। इस दौरान चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता की मां मीरा देवी और पिता राजललन का आरोप है कि गांव का रहने वाला युवक अपने पिता के सहयोग से उसकी बेटी को भगा ले गया था। नसीराबाद थाने में प्रेमी मुकेश, उसके पिता नकछेद के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस तो दर्ज किया, लेकिन उसकी बेटी की खोजबीन करना जरूरी नहीं समझा। पुलिस की लापरवाही का नतीजा रहा कि मुकेश गांंव आकर उसकी बेटी के साथ रह रहा था। प्रेमी ने ही उसकी बेटी की हत्या की है। घटना की सूचना पर सलोन के नायब तहसीलदार सफीउद्दीन सीएचसी पहुंचे और शव का पंचनामा कराया। सीएचसी के डॉ. मोहित सिंह ने बताया कि महिला का शव अकड़ चुका था। ऐसा लग रहा था कि महिला की मौत पांच-छह घंटे पहले हो चुकी थी। थानाध्यक्ष रामलखन पटेल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed