फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   marriage registration of ND Tiwari-Ujjwala Sharma

उज्ज्वला को मिला हक, कानूनी बंध्ान में बुजुर्ग एनडी

Mon, 19 May 2014 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 May 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
marriage registration of ND Tiwari-Ujjwala Sharma

88 साल की उम्र में विवाह रचाने वाले कांग्रेस के बुर्जुग नेता नारायण दत्त तिवारी ने उज्ज्वला शर्मा से हुई अपनी शादी को रजिस्टर्ड कर लिया।

विज्ञापन


सोमवार को वह करीब 10.30 बजे सदर तहसील के उप निबंधन कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी और उज्ज्वला शर्मा की शादी को कानूनी मान लिया गया।

उप निबंधक प्रथम बीसी सिंह ने उन्हें विवाह का प्रमाणपत्र देते हुए आगामी जीवन की बधाई दी।

दिलचस्प बात यह रही कि यह प्रकिया करीब 12-20 मिनट तक चली और इस दौरान तिवारी सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है... गाना गुनगुनाते रहे।

14 मई को हुई थी शादी

marriage registration of ND Tiwari-Ujjwala Sharma

एनडी तिवारी और उज्‍ज्वला शर्मा की शादी बड़े ही गोपनीय ढंग से 14 मई को हुई थी। लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित आवास पर हुई इस शादी के बारे में अगले दिन लोगों को पता चला।

इस शादी में तिवारी और शर्मा के दो-चार करीबी लोग ही शरीक हो सके। इतनी जल्दबाजी में यह शादी हुई कि इसमें उज्‍ज्वला और तिवारी के बेटे रोहित शेखर भी शामिल नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद क्या बोलीं उज्‍ज्वला

marriage registration of ND Tiwari-Ujjwala Sharma

उज्‍ज्वला शर्मा ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया था कि ये शादी 13 मई को ही तय हुई थी। तैयारियां पूरी की गईं और 14 मई की रात ब्याह रचाया गया।

उन्होंने कहा, अब तक मैं इस घर में खुद को मेहमान समझती थी लेकिन अब यह मेरा अपना घर बन गया है। मैं खुद को असुरक्षित महसूस करती थी, पर शादी के बाद सुरक्षा का भाव आ गया है।

उज्जवला ने यह भी बताया कि विवाह समारोह के दौरान एनडी तिवारी के कुछ करीबी लोग थे और मेरे भैया-भाभी। एनडी-उज्‍ज्वला की शादी पहाड़ी रीति-रिवाजों से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed