फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Marriage hall with modern facilities will be built in Bhinga

Lucknow News: भिनगा में बनेगा अत्याधुनिक सुविधाओं वाला मैरिज हॉल

Sat, 22 Feb 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Marriage hall with modern facilities will be built in Bhinga
भिनगा में बनने वाले मैरिज हाॅल का ​डिजाइन। -स्रोत : नगर पालिका
श्रावस्ती। भिनगा नगर के गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों को अपनी बेटियों का हाथ पीला करने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए आईटीआई के सामने मैरिज हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए डीएम के निर्देश पर नगर पालिका की ओर से भूमि चयनित कर ली गई है।
विज्ञापन



गरीबों को अपनी बेटियों के विवाह व अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए महंगे होटल व लॉन बुक कराने में पसीने छूट जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी की ओर से नगर पालिका परिषद भिनगा द्वारा प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन


प्रस्ताव पर शासन की ओर से स्वीकृति प्रदान करते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था। शुक्रवार को ईओ डॉ. अनीता शुक्ला ने नगर पालिका सीमा क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र व संयुक्त जिला चिकित्सालय के पीछे व आईटीआई के सामने स्थित भूमि का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि के एक हजार वर्ग मीटर खंड में मैरिज हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इस बारे में और जानकारी देते हुए ईओ ने बताया कि शासन की ओर से मैरिज हॉल का निर्माण कराने के लिए भूमि के चयन का निर्देश दिया गया था जिसका काम पूरा कर लिया गया है।


बताया कि चयनित भूमि के आसपास पर्याप्त पार्किंग की जगह भी है। दोनों तरफ सड़क भी है। यह अति सुरक्षित स्थल है जहां मांगलिक आयोजनों में किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए नक्शे के अनुरूप जल्द ही मैरिज हॉल का निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed