फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Marriage by hiding religion, allegation of sexual exploitation

Lucknow News: धर्म छिपाकर की शादी, यौन शोषण का आरोप

Sat, 22 Nov 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Marriage by hiding religion, allegation of sexual exploitation
लखनऊ। सआदतगंज निवासी युवती ने पीजीआई क्षेत्र की एल्डिको सौभाग्य कॉलोनी के रंजीत पर धर्म छिपाकर शादी करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसके घरवालों पर भी दहेज के प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी व उसके चार परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। युवती के मुताबिक 2008 में जब वह उम्र 14 वर्ष की थी, तब रंजीत से दोस्ती हुई। उसने खुद को मुस्लिम बताकर प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। दबाव बनाने पर शादी की। ससुराल पहुंचने पर पता चला कि वह हिंदू है। 2019 में रंजीत ने कानपुर की युवती से भी शादी कर ली। बेटी को जन्म देने पर और प्रताड़ित करने लगा। 11 नवंबर को वह दवा लेने के बहाने बेटी को लेकर भाग गया। कानपुर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी तो आरोपियों ने भगा दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed