फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Marriage broken for dowry, FIR against commercial tax officer

Lucknow News: दहेज के लिए तोड़ी शादी, वाणिज्य कर अधिकारी पर एफआईआर

Sun, 04 May 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 04 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Marriage broken for dowry, FIR against commercial tax officer
दहेज के लिए तोड़ी शादी, वाणिज्य कर अधिकारी पर एफआईआर
लखनऊ। चिनहट थाने में आजमगढ़ के तरवा भिलीहिली निवासी युवती के पिता ने गाजियाबाद में तैनात वाणिज्य कर अधिकारी (जीएसटी) सचिन सिंह के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। आरोप है कि अयोध्या के देवगढ़ निवासी सचिन सिंह से बेटी की शादी 51 लाख रुपये और एक कार दहेज में देने के साथ तय हुई थी, लेकिन आरोपियों ने दहेज की अतिरिक्त मांग कर रिश्ता तोड़ दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

युवती के पिता का आरोप है कि गोरखपुर में एडीएम सचिन के चाचा विनीत सिंह के यहां दहेज के 30 लाख रुपये नकद दिए थे। इस दौरान सचिन के पिता विनोद सिंह और चाचा विनीत सिंह मौजूद थे। इसके बाद 20 अप्रैल 2024 को आजमगढ़ स्थित होटल ग्रांड एसआर में वरीक्षा व गोदभराई का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

शादी की तारीख 23 नवंबर 2024 को तय हुई। इसके लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान को बुक भी करा लिया था। पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन बाद आरोपियों ने 50 लाख रुपये और मांगे। आरोपियों ने कहा कि दूसरा रिश्ता आया है जो एक करोड़ दे रहे हैं। इस पर पीड़ित ने बरात वाले दिन 50 लाख रुपये और देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर की शादी रुकवाने के लिए पुलिस से लगाई गुहार
पीड़ित को पता चला कि सचिन ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर लिया है और आठ मई को अर्जुनगंज स्थित रिजॉर्ट में शादी करने जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की वजह से उनकी बेटी को मानसिक आघात पहुंचा, सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई और आर्थिक क्षति हुई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी की शादी रुकवाने की मांग की है। वहीं, वाणिज्य कर अधिकारी सचिन सिंह से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed