फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   markets finally opened in lucknow, customers did not reach in most of the shops

बाजार खुलते हैं... पर शाम को जब ग्राहक पहुंचना शुरू होते हैं तो दुकानें ही बंद हो जाती हैं

Wed, 27 May 2020 06:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 May 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
markets finally opened in lucknow, customers did not reach in most of the shops
- फोटो : अमर उजाला

बाजार खुल रहे हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी खुलने लगे। पर, हर तरफ एक ही चर्चा-रंगत नहीं है। आए भी तो कैसे? पारा 44 के करीब है। सुबह से ही गर्मी-उमस बेहाल करने लगती है। ऐसे में कोई घर से कम ही निकलते हैं। तो ग्राहकी कहां से बढ़ेगी? शाम को जब लोग खरीदारी के लिए निकलते हैं, दुकानें बंद हो जाती हैं। 

विज्ञापन


सिक्का उछाल कर तय हुआ राइट या लेफ्ट की दुकानें खुलेंगी

उमेश पाटिल ने बताया कि आपसी सहमति से दुकान खोलना तय हुआ। इसके लिए चौक कोतवाली के बाहर सिक्का उछाला गया। राइट साइड के कारोबारी जीते। इसी प्रकार 22 मई को गणेशगंज के व्यापारियों ने भी दुकान खोलने का फैसला किया था।
विज्ञापन


खुल गए गणेशगंज और चौक बाजार   पर...ग्राहकों का होता रहा इंतजार
लखनऊ की दो मशहूर बाजारें गणेशगंज और चौक मंगलवार से खुल गईं। गणेशगंज कपड़े तो चौक की बाजार सोने चांदी के गहने के लिए मशहूर है। पहले दिन राइट साइड के कारोबारियों ने दुकानें खोलीं। हालांकि ज्यादातर जगहों पर ग्राहकों का इंतजार होता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेशगंज में व्यापारी नेता अशोक मोतियानी के नेतृत्व में सुबह से दोपहर तक कपड़ा, रेडीमेड ट्रेड के कारोबारियों को खुद व ग्राहकों को संक्रमण से बचाने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें बचाव के लिए दुकान में क्या-क्या जरूरी इंतजाम करने हैं, इस बारे में बताया गया।

आलमबाग : वाहन चलें तो बढ़े रौनक  

चौक में व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा और उमेश पाटिल के नेतृत्व में बाजार को सैनिटाइज किया गया। कारोबारी नेता विनोद महेश्वरी ने बताया कि पहले दिन सराफा व चिकन की 450 दुकानें खुलीं। सभी कारोबारियों ने अपनी दुकान के बाहर सैनिटाइजर का इंतजाम किया हुआ है। चिकन कारोबारी दीपू खत्री ने बताया कि मंगलवार को 500 से अधिक दुकानें खुलीं लेकिन10 फीसदी भी कारोबार नहीं हुआ। 

आलमबाग क्षेत्र में सिंगार नगर क्षेत्र की तरफ वाली सारी दुकानें और कॉम्प्लेक्स खुले। कपड़ों की दुकानों पर कुछ ग्राहक दिखे। मगर सराफ की दुकानें सुनी रहीं। दुकानदार राजू और गणेश बताते हैं कि दुकानें खोलने का समय ही गलत है। शाम होते ही दुकानें बंद होने लगती हैं। शिव अग्रवाल और मनीष जैन ने बताया कि सवारी वाहन नहीं चलने से भी लोग नहीं आ पा रहे हैं। 

गोमती नगर : मोबाइल-एसी की खरीदारी
गोमती नगर के प्रमुख पत्रकारपुरम मार्केट में भी कॉम्प्लेक्स में बने एक तिहाई शोरूम, दुकानें खुल गईं। हालांकि किचन, मोबाइल, एसी की दुकानों पर चहल-पहल दिखी तो कपड़े, सराफा, चश्मे के शोरूम पर सन्नाटा रहा। दुकानदार राहुल वर्मा बताते हैं कि हम सबने आपस में तय कर लिया कि किस दिन कौन खोलेगा। कुछ ने तो सिंगल यूज मास्क अपने काउंटर पर रख दिए हैं। वहीं सेंट्रल एसी बंद कर दिए गए हैं। 

हजरतगंज : कंप्यूटर की दुकानों पर भीड़
हजरतगंज बाजार में कुछ दुकानों को छोड़ ज्यादातर जगह सन्नाटा ही रहा। मोबाइल सर्विस सेंटर और कंप्यूटर बाजार में ही ग्राहकों की भीड़ दिखी। दुकानदार सुधीर तिवारी ने बताया कि ग्राहक आ रहे हैं क्योंकि ऑनलाइन कामकाज शुरू होने के बाद ज्यादातर लोग कम्प्यूटर व मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं।

अलीगंज-कपूरथला: बचाव के पूरे इंतजाम

दो महीने से भी अधिक समय से बंद चल रहे अलीगंज-कपूरथला बाजार के आधा दर्जन से अधिक छोटे-बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मंगलवार को एक तिहाई के फॉर्मूले के साथ खुले। इन कॉम्प्लेक्स में करीब 900 दुकानें हैं।

प्रगति बाजार व्यापार मंडल के सचिव सुशील वर्मा ने बताया जो दुकानें 26 मई को खुलीं अब वह 29 को खुलेंगी। बाजार में एंट्री का सिर्फ एक गेट ही खोला गया। थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क चेक करने के अलावा हर दुकान पर सैनिटाइजर का भी इंतजाम किए गए हैं।

हर दुकानदार को कहा गया है कि वह ग्राहक का नाम पता नोट करें। आरिफ चैंबर कॉम्प्लेक्स में गारमेंट्स कारोबारी प्रदीप बच्चानी कहते हैं कि गर्मी है इसलिए सुबह या दोपहर के समय लोग शॉपिंग के लिए नहीं निकलते। इसलिए शाम को दो-तीन घंटे दुकान खोलने का समय और बढ़ाया जाना चाहिए।

नाकाः कहीं रौनक, कहीं सन्नाटा

नाका के कारोबारी तेजिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सिर्फ कूलर पंखे एसी व फ्रिज के ग्राहक ही आए जबकि मोबाइल सहित अन्य ट्रेड की दुकानों पर सन्नाटा ही रहा। व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि गंज में कॉम्प्लेक्स की दुकानों में महज 10 फीसदी कारोबार ही हुआ। यही हाल गणेशगंज और चौक सराफा स्थित कॉम्प्लेक्स की दुकानों का रहा।  

आशियाना : शाम को दिखी चहल-पहल
आशियाना, बंगला बाजार, रुचि खंड में 12 से अधिक छोटे-बड़े शापिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानें मंगलवार को खुलीं। हालांकि दिन में ग्राहक नहीं दिखे। शाम को अलबत्ता कपड़े, गिफ्ट आइटम्स, मोबाइल, मिठाई व बेकरी आइटम्स से जुड़ी दुकानों पर चहल-पहल रही।  

ऑनलाइन बुकिंग में रुझान नहीं
खानपान सामग्री की ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा के बावजूद लोगों का रुझान कम दिख रहा।  बाजपेई पूड़ी वाले मनीष ने बताया कि पहले जहां लोग कड़ी धूप में भी लाइन लगाकर पूरी लेते थे और ऑनलाइन डिलीवरी की भीड़ रहती थी अब वह बेहद कम है। कपूर होटल वाले ने बताया  ऑनलाइन बुकिंग महज पांच फीसदी ही है।

अमीनाबाद न खुलने से कारोबारी नाराज

जिला प्रशासन की ओर से अमीनाबाद का बाजार न खोले जाने से यहां के 5000 कारोबारियों में नाराजगी है। इनका आरोप की अमीनाबाद में एक भी करोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है, फिर भी बाजार बंद रखा गया।

जबकि बिरहाना में आठ कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, फिर भी आसपास की सभी दुकानें खोल दी गई हैं। प्रताप मार्केट मर्चेंट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए मंगलवार को वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एक स्वर से जिला प्रशासन से अमीनाबाद बाजार खोलने की मांग की गई।  

एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश छाबड़ा एवं महामंत्री केदारनाथ बाजपेई ने अपने एक संयुक्त बयान में कहा कि अमीनाबाद से सटे गणेशगंज, फतेहगंज बाजार व बिरहाना में कई कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बावजूद आसपास की सारी दुकानें खुल रहीं हैं।

मगर अमीनाबाद में एक भी केस नहीं होने के बाद भी यहां का बाजार बंद कर करीब 5000 व्यापारियों के भविष्य के साथ अन्याय किया जा रहा हैं। बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के वरिष्ठ नेताओं गजेंद्र पाल सिंह, आजाद रस्तोगी, हरिजीवन रस्तोगी,  अनिल अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, बलवीर अरोरा, रविन्द्र पाल सिंह आदि ने शिरकत की।

मंत्री से मिले व्यापारीः इधर, छावनी के कारोबारियों ने मंगलवार को सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतवीर सिंह राजू के नेतृत्व में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। व्यापारी प्रतिनिधियों ने सदर बाजार की दुकानें खोलने की मांग की। मंत्री ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed