फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Marketing officer of porsche company dead in road accident

तेज रफ्तार पोर्शे कार शहीद पथ पर दुर्घटनाग्रस्त, मार्केटिंग अफसर की मौत

Sun, 22 Sep 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Marketing officer of porsche company dead in road accident
तेज रफ्तार पोर्शे कार शहीद पथ पर दुर्घटनाग्रस्त, मार्केटिंग अफसर की मौत
विज्ञापन

तेज रफ्तार से दौड़ रही पोर्शे की स्पोर्ट्स कार शनिवार दोपहर करीब एक बजे शहीद पथ पर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में पोर्शे कंपनी के मार्केटिंग अधिकारी निखिल जौहर की मौत हो गई। करोड़ों रुपये कीमत की कार की सभी सीट और साइड में एयरबैग लगे थे।
हादसे से एयरबैग खुल गए और कार चला रहे रोहित शर्मा बाल-बाल बच गए। दिल्ली निवासी निखिल उनके बगल में ही बैठे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की स्पीड 150 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की रही होगी। हादसा सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में हुआ।
लेकिन देर रात तक पुलिस के पास कोई ब्यौरा नहीं था। स्पोर्ट्स कार भी घटनास्थल पर ही पड़ी हुई थी। हादसे की सूचना पर निखिल की पत्नी प्रेरणा व परिवारीजन राजधानी पहुंच गए।
लहराकर डिवाइडर में घुस गई कार
हादसे में बाल-बाल बचे रोहित शर्मा ने बताया कि रविवार को गोमतीनगर के होटल में पोर्शे कार के स्पोर्ट्स मॉडल की लॉन्चिंग के लिए 4 कारें लखनऊ लाई गई थीं। शनिवार को कंपनी के अधिकारी कारें लेकर सरोजनीनगर स्थित ऑडी के शोरूम गए थे। रोहित ने बताया कि लौटते समय शहीद पथ पर उसने कार की स्पीड थोड़ी बढ़ा दी। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पिछला हिस्सा फिसलने लगा। कार लहराते हुए डिवाइडर में घुस गए। एयरबैग्स खुलने से उसे जरा भी चोट नहीं आई। बाहर निकलकर साइड का दरवाजा खोला तो निखिल बुरी तरह से घायल थे, हालांकि एयरबैग्स खुला हुआ था। सहकर्मी उसे लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान निखिल की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीपीआर देने पर सांस लौटी, लेकिन बच नहीं सके निखिल
मार्केटिंग अफसर निखिल जौहर की सांस सीपीआर देने से लौट आई थी। हालांकि वे बच नहीं सके। हादसे में बचे रोहित शर्मा कार चला रहे थे। उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर स्थित ऑडी के शोरूम से लौटते समय वह पोर्शे कंपनी के मार्केटिंग अधिकारी निखिल जौहर के साथ कार में बैठ गए जबकि संदीप जायसवाल समेत दूसरे अधिकारी बाकी की तीन कारों में थे। रोहित ने बताया कि दो कारें आगे चल रही थीं। शहीद पथ पर स्पीड बढ़ाते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से जख्मी हुए थे निखिल
एयरबैग्स खुल गए, जिससे उसे जरा भी चोट नहीं आई। बाहर निकलर उसने साइड का दरवाजा खोलकर निखिल को खींचकर निकाला। निखिल बुरी तरह से घायल था। आसपास के लोग मौके पर आ गए और उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे। हालांकि, निखिल की सांस नहीं चल रही थी। इस बीच कंपनी के लोग भी वहां आ गए। रोहित ने बताया कि उसने निखिल के सीने पर हाथ से दबाव डाला तो खांसी के साथ उसकी सांस लौट आई। निखिल अपनी जान बचाने के लिए चीखने लगा। उसने तुरंत एंबुलेंस बुलवाने को कहा। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को कॉल की, लेकिन काफी देर तक मदद नहीं आई। इस बीच निखिल के सहकर्मी उसे उठाकर लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दो महीने पहले ही हुई थी शादी
देर रात लोकबंधु अस्पताल पहुंचे निखिल के पिता अरविंद जौहर ने बताया कि दो महीने पहले ही प्रेरणा से उसकी शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के आर्या नगर के एक अपार्टमेंट में रहते हैं। निखिल की मौत की खबर से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा है। उधर, हादसे की जानकारी पाकर निखिल की पत्नी प्रेरणा व परिवारीजन लखनऊ पहुंच गए। आला अधिकारियों के निर्देश पर देर रात ही निखिल के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी थी।
एयरबैग और सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है कार
पोर्शे जैसी वर्ल्ड क्लास कार में छह एयरबैग और सिक्योरिटी के तमाम फीचर्स मौजूद हैं। कंपनी के अधिकारियों ने हादसे और मौत की वजह की गहराई से जांच कराने की बात कही है। कार चला रहे रोहित शर्मा का कहना है कि दुर्घटना होते ही कार के सभी एयरबैग्स खुल गए थे। उसने जब बायीं तरफ का दरवाजा खोलकर निखिल जौहर को बाहर निकाला तो उसके सामने डैश बोर्ड और बायीं तरफ का भी एयरबैग खुला हुआ था।

कार के हिसाब से ठीक थी स्पीड
हादसे के वक्त कार की स्पीड क्या थी? इस बारे में रोहित शर्मा कोई जानकारी नहीं दे सका। उसने सिर्फ इतना ही कहा कि कार के हिसाब से स्पीड ठीक थी। उसने कहा कि कार पीछे की तरफ से स्लिप होने पर उसने ब्रेक लगाया था। इसके बाद वह स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और कार लहराते हुए डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed