फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Margi starts from 24 November, good for financial advantages.

बृहस्पति 24 नवंबर से मार्गी: अच्छे बदलावों के संकेत, ज्योतिषाचार्य बोले- आर्थिक लाभ का वक्त

Sat, 19 Nov 2022 09:37 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Nov 2022 09:37 AM IST
सार

बृहस्पति गृह 24 नवंबर से मार्गी हो रहा है। यह योग नौकरी की खोज करने वालों के लिए लाभप्रद है और आर्थिक लाभ के भी संयोग बन रहे हैं।

विज्ञापन
Margi starts from 24 November, good for financial advantages.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

वैदिक ज्योतिष में देवगुरु के गोचर को बेहद अहम माना जाता है। बृहस्पति 24 नवंबर से मार्गी हो रहे हैं। यह न सिर्फ एक प्रमुख ग्रह है, बल्कि इसका गोचर जातकों के जीवन में कई बड़े बदलाव लेकर आता है। यह आध्यात्मिकता का सूचक ग्रह है, जो कि शुभता और समृद्धि को दर्शाता है। मान्यता यही है कि गुरु की कृपा के बिना हमें आसानी से सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति नहीं हो सकती है। आइए जानते हैं इसके प्रभावों को लेकर ज्योतिषाचार्यों का क्या कहना है।

विज्ञापन


हंस पंच महायोग विशेष कल्याणकारी
वैदिक ज्योतिष शोध परिषद के अध्यक्ष महामहोपाध्याय डॉ. आदित्य पांडेय के मुताबिक, गुरु स्वराशि मीन में मार्गी होंगे। इससे आर्थिक लाभ के अवसर खुलेंगे। विवाह करने योग्य जातक व नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं तो उन्हें इसका लाभ मिलेगा। निवेश के लिए भी उत्तम समय है। बृहस्पति की यह मार्गी अवस्था वृषभ, वृश्चिक और कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से अनुकूल परिणाम देने वाली है। स्वराशि में मार्गी गुरु हंस पंच महापुरुष योग का निर्माण करेंगे, जो धन और कॅरिअर के मामले में समृद्धि प्रदान करता है। बृहस्पति पर शनि की दृष्टि पड़ रही है, इसके परिणाम स्वरूप मीन राशि के जातक अपने कॅरिअर पर ज्यादा ध्यान देते नजर आएंगे। शनि की दृष्टि के कारण प्रगति की रफ्तार कुछ धीमी होगी। कुल मिलाकर इस दौरान कोई भी उठाया गया महत्वपूर्ण कदम समृद्धि देने वाला होगा।
विज्ञापन


नौकरी की खोज होगी पूरी
ज्योतिषाचार्य निधि मिश्रा कहती हैं कि गुरु का स्वयं की राशि में मार्गी होना जातकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने, सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करने में सहायक होगा। गुरु का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं होगा। इसके अलावा जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि वाले संभल कर रहें
ज्योतिषाचार्य डॉ. एस्ट्रो सिमरन वार्षेण्य कहती हैं कि कर्क राशि में शनि और गुरु की दृष्टि रहने से सतर्कता की आवश्यकता है। साथ ही इस राशि से संबंधित राज्य में भी उथल-पुथल होगी। बाढ़-भूकंप की बारंबारता बनी रहेगी। नेताओं के लिए अच्छा वक्त नहीं है। अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा वक्त है। किसी प्रसिद्ध धार्मिक हिंदू स्थल पर कोर्ट का फैसला आ सकता है।                                                  


अभी मंगल है वक्री, शराब का सेवन करने वाले रहें सचेत
ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश कहते हैं कि शुक्र भी उदय हो रहा और गुरु का वक्री दोष भी 24 को समाप्त हो रहा है। दाम्पत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। पर मंगल वक्री है, इसलिए शराब का सेवन करने वाले लिवर को लेकर सचेत रहें। इस दौरान षडाष्टक योग भी 16 दिसंबर तक बना रहेगा। ये समय राजनैतिक उठापटक का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed