{"_id":"68127e139209b2e9a00df782","slug":"march-taken-out-to-protest-against-terrorist-attack-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1182232-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आतंकी हमले के विरोध में निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आतंकी हमले के विरोध में निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
विरोध करते पदाधिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की मौत का आक्रोश अभी भी कम नहीं हुआ है। बुधवार को भी पाकिस्तान और आतंकवाद विरोध में प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान पाकिस्तान का पुतला फूंका गया और पाकिस्तान का झंडा सड़क पर चस्पा कर प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की अगुवाई में परिवर्तन चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से जीपीओ स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक मोमबत्ती पदयात्रा निकाली गई। कौशल किशोर ने कहा, धर्म पूछकर लोगों को मारा जाना सुनियोजित कृत्य था। इस मौके पर विधायक अमरेश कुमार, विधायक जयदेवी कौशल, प्रभात किशोर, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर, ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा आदि मौजूद रहे।
उप्र मसीह एसोसिएशन के बैनर तले ईसाई समाज ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। बिशप गेराल्ड मथाइस की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी कृत्य की निंदा की गई। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव आरके चत्री, बिशप शैलेंद्र दास, फादर डा. डोनाल्ड डिसूजा, रेव लारेंस जोसफ आदि मौजूद रहे।