फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   manzil saini meets loot victims in lucknow

एसएसपी को देख रो पड़ा पीड़ित, मैडम मेरे घर भी चोरी हुई, रिपोर्ट लिखवा दीजिए

Mon, 13 Jun 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Jun 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
manzil saini meets loot victims in lucknow
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मुलायमनगर बाजार में नीलम ज्वैलरी शॉप में डकैती की सूचना पर पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी को सामने देख ड्राइवर ललित दीक्षित की आंखों में आंसू छलक आए। शिवशंकर ने रोते हुए अपनी पीड़ा सुनाई तो एसएसपी भी भावुक हो गईं। 
विज्ञापन


मुलायमनगर निवासी ललित दीक्षित ने बताया कि उसके घर में भी बदमाशों ने रविवार की सुबह चोरी की है। सुबह लगभग चार बजे चोर बाउंड्री फांदकर चोर उसके घर में घुसे। उन्होंने कमरे का लॉक खोलकर 79 हजार रुपये और दो महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए। उसने बताया कि अपनी बुजुर्ग मां कमली देवी के इलाज के लिए बाइक बेचकर यह रुपये इकट्ठा किए थे।
विज्ञापन

वसूली करने तो आते हैं पर गश्त पर नदारद

manzil saini meets loot victims in lucknow
crime - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

ललित दीक्षित ने बताया कि सूचना पर पुलिस कर्मी आए और जांच पड़ताल करके लौट गए। रिपोर्ट दर्ज करने की बात पर आनाकानी करने लगे। वह सुबह से गाजीपुर थाने के चक्कर काट रहा है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहां सिपाही फटकार कर भगा रहे हैं। 

यह सब सुनकर एसएसपी ने तत्काल ही पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करवाने के निर्देश दिये। एसएसपी मंजिल सैनी के पहुंचते ही व्यापारियों और मुलायमनगर के लोगों ने घेर लिया। उनसे जमकर शिकायत की और पुलिस कर्मियों का काला चिट्ठा खोलकर रख दिया। 

बताया कि सिपाही दरोगा वहां वसूली करने तो पहुंचते हैं लेकिन कभी चेकिंग या फिर गश्त करते नहीं दिखाई देते। उन्होंने बताया कि लगभग रोज ही एक घर में चोरी होती है। न तो पुलिस एफआईआर दर्ज करती है और न ही जांच पड़ताल। एसएसपी मंजिल सैनी ने इसकी जांच कराने के आदेश दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed