{"_id":"583d1b954f1c1b2d1ede5c65","slug":"many-vehicles-collapse-due-to-fog-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: लखनऊ में एक के बाद एक भिड़ते गए वाहन, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: लखनऊ में एक के बाद एक भिड़ते गए वाहन, कई घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 30 Nov 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में मंगलवार सुबह कोहरे के चलते एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए जिससे कई लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बीकेटी इलाके में सरैयां बाजार के सामने सुबह गिट्टी का चूरा लादकर जा रहा ट्रक जैसे ही दिगोई रोड से सीतापुर की तरफ मुड़ने लगा तभी सीतापुर से लखनऊ आ रही लखीमपुर डिपो उससे टकरा गई।
बस में 40 और बस में 3 लोग थे। टक्कर से बस में सवार 15-20 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। इसी दौरान इस बस में एक कार भिड़ गई जिससे कार में सवार 4 लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
तभी कार के पीछे एक डीसीएम टकराकर पलट गई, इसमें दो लोग थे जिन्हें मामूली चोटें आईं।
वहीं करीब 300 मीटर की दूरी पर मारूति वैन और टेम्पो में भी टक्कर हो गई और दोनों वाहन पलट गए। मारुति में दो लोग थे और टेम्पो में आठ किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन