फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many UP schools gets notice of withdrawal of recognition due to cheating in exam

बोर्ड परीक्षा में नकल होने पर 29 स्कूलों को मान्यता वापसी का नोटिस, कई अन्य विद्यालय भी रडार पर

Sat, 29 Feb 2020 10:14 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 29 Feb 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
many UP schools gets notice of withdrawal of recognition due to cheating in exam
यूपी स्कूल - फोटो : अमर उजाला।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2020 में परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सख्त कदम उठाया है। नकल कराने और व्यवस्था बिगाड़ कर परीक्षा को प्रभावित करने वाले विद्यालयों को डिबार करने की जगह अब सीधे उनकी मान्यता वापस ली जाएगी। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर गाजीपुर, बलिया, मऊ, बस्ती, प्रयागराज, अलीगढ़, कौशांबी, हाथरस, बहराइच और सुल्तानपुर के जिला विद्यालय निरीक्षकों ने 29 स्कूलों की मान्यता वापस लेने का नोटिस दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए कटिबद्ध है।  
विज्ञापन


विभाग द्वारा ऐसे विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है जहां नकल हो रही है या परीक्षा की व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि गाजीपुर के आठ, बलिया व मऊ के पांच-पांच, बस्ती, प्रयागराज, अलीगढ़, कौशांबी के दो-दो, हाथरस, बहराइच और सुल्तानपुर के एक-एक स्कूल की मान्यता वापस लेने का नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में नकल और परीक्षा की व्यवस्थाएं प्रभावित करने वाले  अन्य विद्यालयों को चिह्नित कर उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग कर परीक्षा की प्रभावित किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि जांच के बाद उन विद्यालयों की भी मान्यता वापस लेकर दोषी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के विभिन्न थानों में 133 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी जा चुकी है।

इन स्कूलों को दिया गया है मान्यता वापसी का नोटिस  

किसान इंटर कॉलेज खिलवां सिखड़ी गाजीपुर, श्री बनवारी लालजी सिंह उमावि  रामपुर बलभद्र गाजीपुर, शिवचन्द्र उमावि शाहपुर गाजीपुर, गंगा दुलारी इंटर कॉलेज पहेतियां गाजीपुर, राजदेव उमावि गुरैनी मनिहारी गाजीपुर, राजेन्द्र प्रसाद उमावि गुरैनी मनिहारी गाजीपुर, मूलचन्द्र यादव इंटर कॉलेज होलीपुर गाजीपुर, श्री जयनाथ इंटर कॉलेज खेमपुर जखनिया गाजीपुर की मान्यता वापस ली जाएगी।

चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज बंका मुरसान हाथरस, सरस्वती इंटर कॉलेज किन्नूपुर मऊ, केदारनाथ इंटर कॉलेज देघना मऊ, हबीब इंटर कॉलेज गोपागंज मऊ, हरिवंश मेमोरियल इंटर कॉलेज पांती रोड़ मधुबन मऊ, रामलगन इंटर कॉलेज अमिला मऊ, बचई सिंह सिगरौर इंटर कॉलेज चन्द्रसेन प्रयागराज, यूडी मेमोरियल इंटर कॉलेज असरावे कला प्रयागराज मान्यता वापस ली जाएगी।

पंचेव देवी राजमुनी इंटर कॉलेज बिगही बहुआरा बलिया, रामलखन इंटर कॉलेज बाहरपुर बलिया, सुखपुरा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सुखपुरा बलिया, बाबा स्नेहीदास उमावि इब्राहिमपट्टी बलिया, सुरज किसान इंटर कॉलेज नरावॅ चिलकहर बलिया की मान्यता वापस ली जाएगी।

श्री राम पियारे चौधरी इंटर कॉलेज रेहरवा नकटीदेई कप्तानगंज बस्ती, राकेश कुमार मिश्र मीरा देवी इंटर कॉलेज केवटली बस्ती, नूर इंटर कॉलेज रंकेडीह सुल्तानपुर, अति कुमार हरिशंकर इंटर कॉलेज कासिमपुर नागरी अतरौली अलीगढ़, भूदेव सिंह उत्तर माध्यमिक विद्यालय शिखराना अतरौली अलीगढ़, श्री हरिओम साहू उमा विद्यालय अझुवा कौशांबी, श्री कृष्ण चंद भरूहिया इंटर कॉलेज बैरगांव कौशांबी तथा स्वामी रामानंद उत्तर माध्यमिक विद्यालय अमराही विशेश्वरगंज बहराइच की मान्यता वापस ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed