फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many trains will run from diverted root

परिचालन संबंधी कारणों से कई ट्रेनें बदले समय से चलेंगी, यात्रियों को होगी परेशानी

Tue, 26 Jan 2021 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Many trains will run from diverted root
परिचालन संबंधी कारणों से कई ट्रेनें बदले समय से चलेंगी। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 09041 सुपरफास्ट 29 जनवरी से अगली सूचना तक बांद्रा टर्मिनस से रात 11.25 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 8.20 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में 09042 सुपरफास्ट 31 से अगली सूचना तक गाजीपुर सिटी से शाम 7.30 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 4.15 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
ट्रेन 09021 सुपरफास्ट स्पेशल 30 जनवरी से बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 12.15 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 2.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
09022 सुपरफास्ट ट्रेन 31 जनवरी से लखनऊ से शाम 5.50 बजे चलकर दूसरे दिन रात में 8.55 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
09165 स्पेशल 27 जनवरी से अहमदाबाद से रात 11 बजे चलकर तीसरे दिन शाम 6.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। 09166 स्पेशल 30 से दरभंगा से सुबह 4.37 बजे चलकर तीसरे दिन मध्यरात्रि 1.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

09167 स्पेशल 28 जनवरी से अहमदाबाद से रात 11 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 9.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
09168 स्पेशल 31 जनवरी से वाराणसी से दोपहर 2.30 बजे चलकर तीसरे दिन मध्यरात्रि 1.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
वहीं, 09039 स्पेशल 28 से बांद्रा टर्मिनस से रात 10 बजे चलकर तीसरे दिन रात 11.10 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 09040 सुपरफास्ट स्पेशल 31 जनवरी से बरौनी से सुबह 7.20 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 4.05 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

09037 ट्रेन 29 जनवरी से बांद्रा टर्मिनस से रात 10 बजे चलकर तीसरे दिन रात 11.10 बजे बरौनी पहुंचेगी। 09040 स्पेशल 31 जनवरी से बरौनी से सुबह 7.20 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 4.05 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी ।
ट्रैक्टर रैली से आज बदला कुछ ट्रेेनों का समय
ट्रैक्टर रैली को देखते हुए मंगलवार को 02558 आनंदविहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल निर्धारित समय दोपहर 2.50 बजे की जगह रात 8.20 बजे चलेगी। वहीं, 04008 आनंदविहार टर्मिनल-रक्सौल स्पेशल शाम 4.30 बजे के स्थान पर रात 8.40 बजे चलेगी। 05274 आनंदविहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह स्पेशल शाम 5.30 बजे की जगह रात 9 बजे छूटेगी। 04006 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छवी शाम 6 बजे के स्थान पर रात 9.20 बजे चलेगी। 02220 आनंदविहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी सुहेलदेव स्पेशल शाम 6.50 बजे की जगह रात 9.40 बजे चलेगी। वहीं, 02368 आनंद विहार टर्मिनल भागलपुर स्पेशल निरस्त रहेगी। बुधवार को 02367 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल भी रद्द रहेगी ।
छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस कल से चलेगी
गोमतीनगर स्टेशन से छपरा कचहरी के बीच 27 जनवरी से स्पेशल ट्रेन शुरू की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन 05114 छपरा कचहरी से 27 जनवरी से रोजाना शाम 7.20 बजे चलकर गोमतीनगर अगली सुबह 6.35 बजे पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन 05113 गोमतीनगर स्टेशन से 28 जनवरी से रात 9:10 बजे चलकर अगली सुबह 8:40 बजे छपरा कचहरी पहुंचेगी। ट्रेन बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, दुदही, तमकुही रोड, थावे जंक्शन, गोपालगंज, दिघवा दुबौली, मशरख व मढोरा स्टेशन पर रुकेगी। इसमें दो एसएलआर, आठ जनरल, सात स्लीपर, दो थर्ड एसी व सेकेंड एसी समेत कुल 20 कोच होंगे।
हफ्ते में तीन दिन चलेगी कोटा-पटना
03237/03238 पटना-कोटा फैजाबाद होकर चलेगी। वहीं, सप्ताह में दो दिन चलने वाली 03239/03240 पटना-कोटा तीन दिन सुलतानपुर होगी चलेगी। 03239 पटना-कोटा स्पेशल वाया सुल्तानपुर 28 से हर सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में एक फरवरी से हर सोमवार, मंगलवार तथा शनिवार को चलेगी।

जंक्शन पर कैब वे खुला
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ जंक्शन पर कैब-वे खोल दिया गया है। कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन थमा तो जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर जाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कैब-वे भी सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed