{"_id":"602bd6e53b3aac48103952bd","slug":"many-trains-running-named-prayagraj-sangam-express-will-remain-canceled-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज संगम एक्सप्रेस नाम से चलने वाली कई ट्रेनें बुधवार से निरस्त रहेगी, 22 फरवरी से चलेगी ये ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज संगम एक्सप्रेस नाम से चलने वाली कई ट्रेनें बुधवार से निरस्त रहेगी, 22 फरवरी से चलेगी ये ट्रेन
Tue, 16 Feb 2021 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे ने प्रयागराज संगम एक्सप्रेस नाम से चलने वाली वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त रखने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 17 फरवरी से नहीं चलेंगी। उत्तर रेलवे के लखनऊ और प्रयागराज रूट पर 17 फरवरी से परिचालन के कारण चार ट्रेनें अगले आदेश तक निरस्त रहेंगी। ट्रेन (04237) प्रयागराज संगम से लखनऊ एक्सप्रेस वाया प्रतापगढ़, अमेठी एवं रायबरेली, ट्रेन (04238) लखनऊ एक्सप्रेस से प्रयागराज संगम का प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली और ट्रेन (04239) प्रयागराज संगम से फैजाबाद एक्सप्रेस का प्रतापगढ़, सुल्तानपुर व ट्रेन (04240) फैजाबाद एक्सप्रेस से प्रयागराज संगम का प्रतापगढ़, सुल्तानपुर रूट पर संचालन निरस्त रहेगा। इसके अलावा रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन-मानिकपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को संशोधित समय से चलाने का निर्णय लिया है।
निरस्त ट्रेनों में 04237/04238 प्रयागराज संगम-लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस स्पेशल, 04239/04240 प्रयागराज संगम-फैजाबाद-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस स्पेशल, 04241/04242 प्रयागराज संगम-जौनपुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस स्पेशल और 04243/04244 प्रयागराज संगम-जौनपुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें बुधवार से निरस्त रहेंगी। उधर एक अन्य निर्णय में रेलवे ने ट्रेन संख्या 02448 हजरत निजामुद्दीन-मानिकपुर एक्सप्रेस स्पेशल को 22 फरवरी से और ट्रेन संख्या 02447 मानिकपुर- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल को 23 फरवरी से गति बढ़ोतरी के कारण समय में संशोधित किया है। ट्रेन संख्या 02448 निजामुद्दीन-मानिकपुर एक्सप्रेस स्पेशल निजामुद्दीन से रात के 8:10 बजे की जगह रात के 8 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में 02447 मानिकपुर से शाम 5:05 बजे चलेगी।
इसके साथ ही रेलवे ने ट्रेन संख्या 05955 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल, ट्रेन संख्या 05960 दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस स्पेशल, 02801 पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल, 02802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस स्पेशल, 02227 हावड़ा-पुरूलिया एक्सप्रेस स्पेशल, 02228 पुरूलिया-हावड़ा एक्सप्रेस स्पेशल, 02819 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल, 02820 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर एक्सप्रेस स्पेशल समेत कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया है।

लखनऊ से फैजाबाद और कानपुर की पैसेंजर ट्रेन 22 फरवरी से चलेगी
उत्तर रेलवे लॉकडाउन के लगभग एक साल के बाद कुछ पैसेंजर और मेल ट्रेनों का शुभारंभ 22 फरवरी से करने जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार ट्रेन नम्बर 04204 लखनऊ- फैजाबाद, ट्रैन नम्बर 04213 लखनऊ- कानपुर सेन्ट्रल का संचालन फिर से 22 22 फरवरी से शुरू होगा। ट्रेन नम्बर 04204 लखनऊ फैजाबाद ट्रेन लखनऊ से शाम पांच बजे रवाना होकर रात 9.25 पर फैजाबाद पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नम्बर 04213 लखनऊ कानपुर सेन्ट्रल ट्रेन लखनऊ से सवेरे 7.05 पर चलकर 9 बजे कानपुर सेन्ट्रल पहुंचेगी। ट्रेन नम्बर 04203 फैजाबाद लखनऊ फैजाबाद से सवेरे 5.35 पर चलकर लखनऊ 9.40 पर आएगी। वहीं ट्रेन नम्बर 04214 शाम 6.50 पर कानपुर से चलकर लखनऊ रात 9.40 पर पहुंचेगी। उत्तर रेलवे ने प्रतापगढ़ वाराणसी के अलावा कई अन्य ट्रेनों का संचालन भी 22 फरवरी से शुरू करने जा रहा है।