फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many trains are cancelled from lucknow

अगले पांच दिन तक ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं तो पढ़ें जरूरी खबर

Tue, 07 Jul 2015 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 07 Jul 2015 02:32 PM IST
विज्ञापन
Many trains are cancelled from lucknow

मुंबई जाने वाली तीन ट्रेनें मंगलवार को भी निरस्त रहेंगी। यात्रियों को लखनऊ जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस,गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई एक्सप्रेस मंगलवार को नहीं चलेंगी।

विज्ञापन


हालांकि राजधानी से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस से मंगलवार को यात्रियों को थोड़ी राहत जरूर है। गौरतलब है कि पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (स्वचालित सिगनलिंग सिस्टम) में आग लग जाने के कारण ट्रेनों का संचालन बीते 17 जून से बाधित चल रहा है।
विज्ञापन


आरआरआई के बनकर तैयार हो जाने में अभी भी 16 दिनों का समय शेष रह गया है। 22 से 23 जुलाई के बीच आरआरआई का काम पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद ट्रेनों का संचालन पटरी पर आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा-लखनऊ पैसेंजर पांच दिन निरस्त

Many trains are cancelled from lucknow

गोंडा-बढ़नी रूट का आमान परिवर्तन पूरा हो गया है। अब गोंडा स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग का कार्य होना है ताकि यह रेल लाइन बढ़नी से गोंडा में कनेक्ट हो सके। इस काम के हो जाने पर गोरखपुर से आनन्दनगर,नौगढ़,बढ़नी होकर एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जाएगा। इंटरलाकिंग 8 जुलाई से शुरू हो रही है।

यह काम 12 जुलाई को पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। सभी ट्रेनों को इस अवधि में वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इस काम की वजह से गोंडा-लखनऊ पैसेंजर पांच दिन तक निरस्त रहेगी। वहीं,लखनऊ-छपरा स्पेशल 11 जुलाई को नहीं जाएगी। यानी यह ट्रेन भी निरस्त रहेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Many trains are cancelled from lucknow

55049/55032 गोंडा-लखनऊ जंक्शन-गोंडा सवारी गाड़ी 8 से 12 जुलाई
05066 लखनऊ जंक्शन-छपरा स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
05065 छपरा-लखनऊ जंक्शन 12 जुलाई
11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 8 से 12 जुलाई
11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 9 से 13 जुलाई
15273 रक्सौल-दिल्ली सत्याग्रह एक्सप्रेस 8 से 12 जुलाई
15274 दिल्ली-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस 9 से 13 जुलाई
15107/15108 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 8 से 10 जुलाई
14604/ 14603 अमृतसर-सहरसा जन साधारण 8 व 10 जुलाई
इनके रूट 8 से 12 जुलाई तक डायवर्ट
दरभंगा से चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अपने तय मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-इंदारा-मऊ-शाहगंज-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते चलेगी।

नई दिल्ली से चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से चलेगी। लखनऊ-बाराबंकी-शाहगंज-मऊ-इंदारा-बलिया-छपरा के रास्ते चलेगी। 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तय मार्ग से चलेगी। गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी-लखनऊ के स्थान पर गोरखपुर-मनकापुर-फैजाबाद-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed