{"_id":"662bb06b6722f59bd90ddb1b","slug":"many-suspended-for-a-child-death-case-after-falling-in-a-sewer-whole-in-lucknow-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सीवर में गिरने से 8 साल के मासूम की मौत पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता सहित कई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सीवर में गिरने से 8 साल के मासूम की मौत पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता सहित कई निलंबित
Fri, 26 Apr 2024 07:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 Apr 2024 07:17 PM IST
सार
नगर विकास मंत्री के निर्देश पर दोषी पाए गए कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। मामले में अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और सुपरवाइजर निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीवर में गिरने से बच्चे की हो गई थी मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में बीते मंगलवार को सीवर में गिरने से आठ साल के मासूम की मौत मामले में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देश पर सख्त कार्रवाई करते हुए जांच में दोषी पाए जाने पर अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है साथ ही कार्यदायी संस्था एस. के. इंटरप्राइजेज के विरुद्ध ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एपीजे अब्दुल कलाम विवि के पास मंगलवार को भंडारे से प्रसाद लेकर बहन और अन्य साथियों के साथ लौट रहे सीतापुर के अकबरपुर के रहने वाले आठ साल के शाहरुख खान की खुले सीवर में गिरने से मौत हो गयी थी। बच्चा अपने परिवार के साथ जानकीपुरम सेक्टर सात में रहता था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके उपरांत नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायरफाइटर की संयुक्त कार्यवाही से बच्चे को 18 फिट गहरे मेनहोल से रेस्क्यू करके उसे बाहर निकालकर ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मंत्री ए के शर्मा ने मामले की विभागीय जांच कराकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके पश्चात नियमित क्षेत्र का निरिक्षण न करने व अपने दायित्वों का निर्वहन न करने पर अधिशासी अभियंता मनोज कुमार शुक्ला, अवर अभियंता गया प्रसाद सिंह और सुपरवाइसर अच्छे लाल के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई गयी है। साथ ही कार्यदायी संस्था के विरुद्ध ब्लैक लिस्टिंग की कार्यवाही की जा रही है।