{"_id":"5e4391ac8ebc3ee5b4468554","slug":"many-special-trains-will-run-for-holi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की सुविधा के लिए होली पर चलेंगी विशेष ट्रेनें, यहां देखें पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की सुविधा के लिए होली पर चलेंगी विशेष ट्रेनें, यहां देखें पूरी डिटेल
Wed, 12 Feb 2020 11:18 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन होली पर यात्रियाें की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाएगा। इसमें दिल्ली, लखनऊ व वाराणसी से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। भठिंडा और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन चलेगी। प्रवक्ता के मुताबिक ट्रेन नंबर 04998 भठिंडा-वाराणसी एक्सप्रेस भठिंडा से रात 8.50 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 7.15 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
इसका संचालन एक से आठ मार्च और ट्रेन नंबर 04997 वाराणसी-भठिंडा एक्सप्रेस का संचालन दो से नौ मार्च तक होगा। इसका रामपुरा फूल, बरनाला, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला कैंट, सहारनपुर, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली में ठहराव होगा। इसके अतिरिक्त ट्रेन नंबर 04502 नंगल डैम-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन दो से नौ मार्च तक होगा।
यह ट्रेन नंगलडैम से रात 11.45 बजे चलकर दोपहर 2 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से ट्रेन नंबर 04501 लखनऊ-नंगलडैम एक्सप्रेस का संचालन रात 9.30 बजे होगा। ट्रेन दूसरे दिन दोपहर एक बजे नंगलडैम पहुंचेगी। वैष्णो देवी जाने के लिए डुप्लीकेट बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन होगा।

लखनऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस का संचालन 3 से 10 मार्च की अवधि तक
प्रतीकात्मक तस्वीर
ट्रेन नंबर 04612 श्री माता वैष्णो देवी-वाराणसी एक्सप्रेस वैष्णो देवी से रात 11.30 बजे चल कर दूसरे दिन दोपहर 3.05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से ट्रेन नंबर 04611 शाम 6 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 1.15 बजे श्री माता वैष्णो देवी पहुंचेगी। वैष्णो देवी से ट्रेन एक से आठ मार्च और वाराणसी से ट्रेन तीन से 10 मार्च तक चलेगी।
ट्रेन नंबर 04420 हजरत निजामुद्दीन-लखनऊ एक्सप्रेस दो से नौ मार्च तक निजामुद्दीन से रात 8.50 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 6.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से ट्रेन नंबर 04419 शाम 7.50 बजे चलकर तड़के 5.30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए डुप्लीकेट एसी एक्सप्रेस आनंद विहार से ट्रेन नंबर 04422 लखनऊ पहुंचेगी, जिसका चार से 11 मार्च तक संचालन होगा। ट्रेन नंबर 04421 लखनऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस का संचालन 3 से 10 मार्च की अवधि तक चलेगा।

गोरखपुर-लखीमपुर के बीच 14 से चलेगी ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के लखीमपुर-मैलानी नव आमान परिवर्तित खंड में गाड़ियों के संचालन का शुभारंभ 14 फरवरी को एक विशेष ट्रेन का संचालन कर किया जाएगा। गोरखपुर से 14 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15009 गोरखपुर-लखीमपुर एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार मैलानी तक एवं लखीमपुर से 15 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 15010 लखीमपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस विस्तारित मार्ग मैलानी से चलाई जाएगी।