फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many special trains cancelled on charbagh station Lucknow.

Railway: 20 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का संचालन, स्पेशल ट्रेनें निरस्त की गईं

Tue, 06 Dec 2022 01:53 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Dec 2022 01:53 PM IST
सार

चारबाग लखनऊ से गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन 20 दिसंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। वहीं, कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Many special trains cancelled on charbagh station Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर वॉशेबल एप्रेन कार्य के चलते छह से बीस दिसंबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। 04320/19 लखनऊ-शाहजहांपुर और 04356/55 लखनऊ-बालामऊ स्पेशल ट्रेन कैंसिल कर दी गई है।

विज्ञापन


वहीं 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस 10, 17, 24, 31 दिसंबर और सात व 14 जनवरी को मानकनगर, ऐशबाग, मल्हौर व बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं वापसी में 19322 पटना-इंदौर एक्सप्रेस 12, 19, 26 दिसंबर और दो, नौ व 16 जनवरी को इसी रूट से लौटेगी। 01823/24 लखनऊ-झांसी स्पेशल छह से बीस दिसंबर तक कानपुर सेंट्रल से ही चलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अपने बेटे की उम्र के लड़के के साथ हुआ प्यार, थाने में कराई गई शादी, तीन बच्चों की मां है महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण की ड्रोन से ली गई तस्वीर जारी, गर्भगृह व फाउंडेशन तैयार अब खड़े किए जा रहे खंभे


लखनऊ से कानपुर सेंट्रल के बीच ट्रेन कैंसिल रहेगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि चारबाग स्टेशन से गुजरने वाली कामाख्या, हावड़ा समेत 37 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed