{"_id":"638efa2bd812ad33476f9ca2","slug":"a-three-children-mother-married-to-a-young-man-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अपने बेटे की उम्र के लड़के के साथ हुआ प्यार, थाने में कराई गई शादी, तीन बच्चों की मां है महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अपने बेटे की उम्र के लड़के के साथ हुआ प्यार, थाने में कराई गई शादी, तीन बच्चों की मां है महिला
Tue, 06 Dec 2022 01:56 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, मलिहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मलिहाबाद
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:56 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने में रविवार को घंटों चली पंचायत के बाद परिजनों के मानने पर प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गए। विधवा का अपने बेटे की उम्र के युवक से छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने में रविवार को घंटों चली पंचायत के बाद परिजनों के मानने पर प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गए। विधवा का अपने बेटे की उम्र के युवक से छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
एसओ रहीमाबाद कुलदीप सिंह के मुताबिक, सुरगौला में मुन्नी देवी (45) दो बेटों व एक बेटी के साथ रहती हैं। करीब 15 साल पहले पति सीताराम की हादसे में मौत हो चुकी है। मुन्नी ने बताया कि छह साल पहले गांव के मनोज कुमार उर्फ भोला (24) से प्रेम हो गया। युवक के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण की ड्रोन से ली गई तस्वीर जारी, गर्भगृह व फाउंडेशन तैयार अब खड़े किए जा रहे खंभे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में बदलती ताकत: महिलाओं की मुट्ठी में होगी शहरों की सियासत, 17 में से छह नगर निगम महिलाओं के लिए सुरक्षित
कुछ दिन पहले मनोज की शादी पास के एक गांव में तय हुई। इसकी जानकारी होते ही मुन्नी ने पहले मनोज से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी। फिर उसके परिजनों को प्रेम संबंध के बारे में बताया। मामला बिगड़ गया और बात थाने पहुंच गई। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया।
गांव व आसपास के कई अन्य लोग भी पहुंचे। सभी के सामने तय हुआ कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। अब शादी से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसके बाद दोनों परिवार की रजामंदी कराई। फिर प्रेमी जोड़े की थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में शादी कराई गई।