फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many senior medical officers transferred in Uttar Pradesh.

स्वास्थ्य विभाग: यूपी में 51 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के तबादले, 26 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदले

Thu, 15 Jul 2021 09:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Jul 2021 09:06 PM IST
सार

यूपी में तबादलों का दौर जारी है। गुरुवार को प्रदेश में 51 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
many senior medical officers transferred in Uttar Pradesh.
- फोटो : social media

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में गुरुवार को लखनऊ सहित 27 जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की तैनाती कर दी गई। भदोही, लखीमपुर और बुलंदशहर के सीएमओ अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। इन्हें तबादले के बाद जौनपुर, गाजियाबाद, लखनऊ में सीएमओ का ही पद मिला है जबकि अन्य को वरिष्ठ परामर्शदाता, संयुक्त निदेशक व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) बनाया गया है।

विज्ञापन


शासन से जारी सूची के अनुसार सीएमओ लखीमपुर खीरी डॉ. मनोज अग्रवाल को सीएमओ लखनऊ बनाया गया है। सीएमओ भदोही डॉ. जीएसबी लक्ष्मी को सीएमओ जौनपुर बनाया गया है। सीएमओ बुलंदशहर डॉ. भवतोष शंखधर को सीएमओ गाजियाबाद बनाया गया है। प्रधानाचार्य फैमिली वेलफेयर ट्रेनिंग सेंटर वाराणसी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सीएमओ मऊ बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर डॉ. नानक सरन को सीएमओ प्रयागराज बनाया है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. प्रेमपाल सिंह को सीएमओ मैनपुरी बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल डॉ. राजेंद्र सिंह को सीएमओ फतेहपुर, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या डॉ. सुरेश पटारिया को सीएमओ कुशीनगर, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय डॉ. रामजी वर्मा को सीएमओ बाराबंकी, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी बुलंदशहर को सीएमओ मैनपुरी, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या डॉ. हरगोविंद सिंह को सीएमओ गाजीपुर, एसीएमओ लखीमपुर खीरी डॉ. संतोष कुमार चक को सीएमओ भदोही, एसीएमओ जौनपुर डॉ. इंद्र नारायण तिवारी को सीएमओ आजमगढ़, एसीएमओ उन्नाव डॉ. तन्मय कक्कड़ को सीएमओ बलिया, संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल डॉ. राजेंद्र सिंह को सीएमओ फतेहपुर, एसीएमओ कन्नौज डॉ. कमल चंद्र राय को सीएमओ कौशांबी, एसीएमओ लखनऊ डॉ. अजय राजा को सीएमओ अयोध्या, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या डॉ. सुरेश पटारिया को सीएमओ कुशीनगर, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय डॉ. राम जी वर्मा को सीएमओ बाराबंकी, संयुक्त निदेशक टीबी डीटीसी डॉ. शैलेंद्र भटनागर को सीएमओ लखीमपुर खीरी, एसीएमओ हरदोई डॉ. सुशील कुमार को सीएमओ बलरामपुर, एसीएमओ जालौन डॉ. सत्य प्रकाश को सीएमओ उन्नाव, एसीएमओ मैनपुरी डॉ. गोविंद प्रसाद शुक्ला को सीएमओ ललितपुर, एसीएमओ उन्नाव डॉ. अशोक कुमार रावत को सीएमओ हमीरपुर, एसीएमओ फतेहपुर डॉ. भूपेश द्विवेदी को सीएमओ चित्रकूट, एसीएमओ लखीमपुर खीरी डॉ. बलवीर सिंह को सीएमओ बरेली, एसीएमओ मुजफ्फर नगर डॉ. विनय कुमार सिंह को सीएमओ बुलंदशहर, एसीएमओ मेरठ डॉ. सुनील कुमार शर्मा को सीएमओ गौतमबद्ध नगर, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव को सीएमओ आगरा, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय आगरा डॉ. आनंद उपाध्याय को सीएमओ अलीगढ़ के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हटाए गए

डॉ. गिरीज चंद्र मौर्या सीएमओ गाजीपुर से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या, डॉ. राकेश कुमार सीएमओ जौनपुर से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ, डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा सीएमओ आजमगढ़ से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय आजमगढ़, डॉ. सतीश चंद्र सिंह सीएमओ मई से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. प्रभाकर राय सीएमओ प्रयागराज से संयुक्त निदेशक प्रयागराज मंडल, डॉ. गोपाल कृष्ण सीएमओ फतेहपुर से संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल, डॉ. पद्म नारायण सीएमओ कौशांबी से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. घनश्याम सिंह को सीएमओ अयोध्या से संयुक्त निदेशक आजमगढ़ मंडल, डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता सीएमओ कुशीनगर से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या, डॉ. बृजेश कुमार सिंह सीएमओ बाराबंकी से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. वीबी सिंह सीएमओ बलरामपुर से वरिष्ठ परामर्शदाता सर्जन रेफरल चिकित्सालय अमेठी, डॉ. आशुतोष कुमार सीएमओ उन्नाव से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़, डॉ. दिनेश कुमार गर्ग सीएमओ ललितपुर से संयुक्त निदेशक चित्रकूट धाम मंडल, डॉ. राज कुमार सचान सीएमओ हमीरपुर से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय झांसी, डॉ. विनोद कुमार यादव सीएमओ चित्रकूट से संयुक्त निदेशक झांसी मंडल, डॉ. सुधीर कुमार गर्ग सीएमओ बरेली से संयुक्त निदेशक बरेली मंडल, डॉ. राज किशोर टंडन सीएमओ बागपत से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बुलंदशहर, डॉ. दीपक ओहरी सीएमओ गौतमबद्ध नगर से संयुक्त निदेशक सहारनपुर मंडल, डॉ. रमेश चंद्र पांडेय सीएमओ आगरा से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. अशोक कुमार पांडेय सीएमओ मैनपुरी से वरिष्ठ परामर्शदाता यूएचएम कानपुर, डॉ. भानु प्रताप सिंह सीएमओ अलीगढ़ से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय आगरा के पद पर भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed