फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many programs will be held on BJP Foundation Day and Ambedkar Jayanti

Lucknow News: भाजपा स्थापना दिवस और आंबेडकर जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम

Thu, 03 Apr 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Many programs will be held on BJP Foundation Day and Ambedkar Jayanti
लखनऊ। भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बुधवार को कैसरबाग स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम होंगे। भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती भी भव्यता से मनाएंगे। छह अप्रैल को पार्टी कार्यालय और पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में ध्वजारोहण करेंगे। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर #bjp4viksit Bharat हैशटैग के साथ पोस्ट करेंगे। सात अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 8 व 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन किया जाएगा। 7 से 12 अप्रैल को बूथ चलो अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष स्तर से ऊपर के सभी कार्यकर्ता वार्डाें में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

वहीं भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती पर 13 से 25 अप्रैल तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें 13 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमा एवं परिसर की सफाई होगी। 14 अप्रैल बाबासाहब की मूर्तियों पर माल्यार्पण व संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया जाएगा। 15 से 25 अप्रैल तक प्रत्येक संगठनात्मक जिले में विचार गोष्ठी होगी। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्गर, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्याक्ष घनश्याम दास अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed