फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many post vacant in rto

डीएल से लेकर टैक्स समायोजन तक का काम अटका

Sat, 10 Oct 2020 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
many post vacant in rto
डीएल से लेकर टैक्स समायोजन तक का काम अटका
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टनगर और देवा रोड के दफ्तर में एआरटीओ के पांच पदों में चार खाली, भटक रहे लोग
ट्रांसपोर्ट नगर में जुलाई से व देवा रोड कार्यालय में अक्तूबर से खाली हैं पद
संभागीय परिवहन कार्यालय के देवा रोड और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दफ्तरों में एआरटीओ (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन) के चार पद खाली हैं। यहां सिर्फ एक एआरटीओ पर दोनों कार्यालयों की जिम्मदेारी है। ऐसे में यहां डीएल से लेकर टैक्स समायोजन तक काम अटक गया है।
सबसे ज्यादा परेशानी टैक्स समायोजन को लेकर हो रही है। सरकार ने लॉकडाउन में व्यावसायिक वाहनों का दो महीने का टैक्स माफ किया। जो वाहन मालिक इस टैक्स को पहले ही जमा कर चुके हैं, वे जमा वाहन टैक्स को समायोजित कराने के लिए कार्यालय में भटक रहे हैं। एआरटीओ के दफ्तर में नहीं होने से उनका काम नहीं हो पा रहा है। अब तक अतिरिक्त रूप से जो एआरटीओ कामकाज देख रही थी, वह मातृत्व अवकाश पर हैं। जिस अफसर को यह दोबारा अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है, वह दफ्तर के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं। उनके ऊपर अवैध वाहनों की धरपकड़, बकाया टैक्स के वाहनों को सीज करना और सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान कार्यक्रम का आयोजन कराने की जिम्मेदारियां हैं।
विज्ञापन

एक अफसर पर पांच की जिम्मेदारी
परिवहन विभाग ने आवेदकों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए लखनऊ में पांच एआरटीओ अफसर की तैनाती की थी। इनमें दो प्रशासन और तीन प्रवर्तन के शामिल हैं। वर्तमान में दो प्रशासन और दो प्रवर्तन के पद खाली हैं, जिसके कारण एक अफसर सिद्धार्थ यादव पर पांच अफसरों के काम की जिम्मेदारी आ पड़ी है। ऐसे में देवा रोड और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दफ्तर में रोजाना आने वाले 700 से 1000 आवेदकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम हो रहे प्रभावित
टैक्स समायोजन
व्यावसायिक वाहनों का सत्यापन
बस, ट्रक वाहनों का समर्पण
डीएल में फोन नंबर, पता का संशोधन
डीएल टाइम स्लॉट पर गैरहाजिर आवेदक को दोबारा टेस्ट की सुविधा
एआरटीओ प्रवर्तन को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी
देवा रोड और ट्रांसपोर्ट नगर ऑफिस में एआरटीओ प्रशासन का पद खाली है। आवेदकों के काम कराने के लिए एआरटीओ प्रवर्तन सिद्धार्थ यादव को दोनों जगह की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- आरपी द्विवेदी, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, लखनऊ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed