लखनऊः पुलिसकर्मियों पर डेंगू का वार, हजरतगंज समेत कई थानों के इंस्पेक्टर-दरोगा बीमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ज्यादातर थानों में गंदगी का अंबार लगा है। कई थानों में तैनात पुलिसकर्मी डेंगू की चपेट में हैं। हजरतगंज, नाका, पारा, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर, दरोगा, सिपाही को डेंगू हो गया है। कुछ की हालत तो इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि एसएसपी ने कई बार थानों की सफाई के निर्देश दिए, लेकिन कोई असर नहीं दिख रहा।
थानाें मे खड़ी कबाड़ गाड़ियों को कल्ली पश्चिम यातायात पुलिस लाइन भेजने के बाद फॉगिंग न कराने के कारण यहां डेंगू का लार्वा पनप रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए राजधानी के सभी थाना परिसरों की सफाई का निर्देश दिया था। लेकिन पुलिस अफ सरों ने इस आदेश को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।
अब स्थिति यह है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में हजरतगंज के प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह डेंगू के चपेट में आए। इसके बावजूद थाना परिसरों की सफाई नहीं कराई गई। इंस्पेक्टर नाका सुजीत कुमार दुबे, पारा के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध राजेश कुमार सिंह, क्राइम ब्रांच के अखिलेश चंद्र पांडेय, हजरतगंज के लीला चौकी में तैनात दरोगा नीशू चौधरी, पार्क रोड चौकी प्रभारी चंद्रभान गिरि, डालीबाग चौकी प्रभारी भूटान सिंह, महानगर में तैनात दरोगा इजहार अहमद, एएसपी ट्रांसगोमती कार्यालय में तैनात दरोगा अभिषेक सिंह, डायल-112 के सिपाही महेंद्र प्रताप, निर्भय सिंह, शाहीन सहित दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी डेंगू से पीड़ित हैं। बीमार होने के बावजूद अवकाश न मिलने से कई पुलिसकर्मियों की हालत बिगड़ गई।
शिफ्टिंग के बाद नहीं हुई सफाई
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एक अक्तूबर से राजधानी के सभी थानों में खड़ी कबाड़ गाड़ियों को कल्ली पश्चिम शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इस आदेश का पालन शुरू हुआ, लेकिन गाड़ियों की शिफ्ट़िग के बाद परिसर की सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया।
हालांकि इसके लिए कोई बजट भी नहीं मिला। इंस्पेक्टरों ने नगर निगम से गाड़ियां शिफ्ट करवाने में मदद मांगी, लेकिन वहां से क्रेन और लेबर नहीं मिले। ऐसे में चंदा लगाकर गाड़िया हटवाई गईं।
डेंगू के लार्वा मिलने पर 31 को नोटिस
जिनमें आदर्श नर्सरी मलिहाबाद, हुसैनाबाद, जोधा खेड़ा, सिंगार नगर, बहादुर खेड़ा, न्यू हैदरगंज के इलाके शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को सभी नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सीएचसी मलिहाबाद, चिनहट में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किया।
सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में फाइट द बाइट अभियान की सोमवार शाम समीक्षा बैठक की गई। इसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक, एवं स्वास्थ शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे। सीएमओ ने कहा कि डेंगू रोग के संवेदनशील क्षेत्रों में जन जागरूकता फैलाई जाए।
डेंगू के 36 नए मरीज मिले