फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many people injured due to swing breaking in Mela.

Bahraich: मेले में लगा झूला टूटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल, एक की हालत गंभीर, मची भगदड़

Fri, 26 Apr 2024 01:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 26 Apr 2024 01:40 PM IST
सार

बाबा की दरगाह पर लगे विशाल मेले में झूला टूट जाने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में घायल एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Many people injured due to swing breaking in Mela.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले के जरवलरोड थाना के अंतर्गत नगर पंचायत जरवल के बाबा अहमद शाह नगर में  स्थित मजार पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष बाबा अहमद शाह का उर्श मनाया जा रहा था। बीती रात उर्श पर बाबा के दरगाह पर विशाल मेले का भी आयोजन होता है।

विज्ञापन


मेले मे तमाम तरह के दूर दराज के व्यापारी मेले मे आकर अपनी दुकानें लगाते हैं। रात्रि मे लगभग 10 बजे मेले मे लगा झूला टूटने से तमाम बच्चे चोटिल हो गये। झूला टूटने से जो उसमे बैठे थे उनके साथ ही जो लोग उसके बगल खड़े थे वह भी चोटिल हुए।
विज्ञापन


झूले में बैठी सूफिया (16) पुत्री वसीम निवासी बसहियापाते, विकास खण्ड जरवल, प्रतिभा चौधरी पुत्री पलटू राम चौधरी, अनीशा खातून पत्नि कल्लू निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद, सोहेल अहमद पुत्र अजीज उनके दो बच्चे निवासी तकिया समेत एक  दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की झूला हाथ से चलने वाला था, जब झूला टूटा है उस समय उसमे लोग बैठ रहे थे। झूला चल नहीं रहा था। उर्स मेले में झूला टूटने से भगदड़ मच गई। चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया।

सूफिया का एक पैर टूट गया है। हालत गंभीर होने पर सूफिया को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद घर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed