फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many people die from poisonous liquor in Barabanki of uttar pradesh

बाराबंकी शराबकांड में पिता व तीन बेटों समेत अब तक 16 की मौत, सेल्समैन गिरफ्तार

Tue, 28 May 2019 10:55 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 May 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Many people die from poisonous liquor in Barabanki of uttar pradesh
मौके पर आबकारीवि पुलिस विभाग के लोग मौजूद हैं। - फोटो : amar ujala

जहरीली देसी शराब ने बाराबंकी में 15 लोगों की जान ले ली। मरने वालों में पिता-पुत्रों समेत एक ही परिवार के चार लोग भी शामिल हैं। वहीं, 33 लोग अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन सबका केजीएमयू, लखनऊ में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


चपेट में आए 17 गांवों के सभी लोगों ने रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज में स्थित सरकारी ठेके से सोमवार को शराब खरीदकर पी थी। आशंका है कि शराब की शीशियों की सील टेम्पर कर उसमें मिलावट की गई। इस मामले में आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक समेत 15 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


शराब पीने के बाद सोमवार रात से ही एक के बाद एक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त के साथ ही आंखों की रोशनी जाने लगी। साथ ही एक के बाद एक की सांस उखड़ने लगी। 40 से ज्यादा को सूरतगंज, रामनगर और फतेहपुर सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेेजा गया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला आबकारी अधिकारी, निरीक्षक पर गाज

Many people die from poisonous liquor in Barabanki of uttar pradesh
जांच करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala

सरकार ने बाराबंकी के जिला आबकारी अधिकारी एसएन दुबे, आबकारी निरीक्षक रामतीरथ मौर्या, हेड कांस्टेबल राममोहन, संतोष यादव, सलीम व कांस्टेबल अब्दुल कलाम, दीपक शुक्ला, विनय सिंह, रामशबद चौधरी व सीता देवी को निलंबित कर दिया गया है। डीजीपी के निर्देश पर रामनगर के एसपी पवन गौतम, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह व सिपाहियों परमात्मा व जंग बहादुर गुप्ता को भी निलंबित किया गया है।

सीएम ने 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आबकारी आयुक्त पी. गुरुप्रसाद की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी को 48 घंटे के भीतर शासन को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। कमेटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

शराब ने तोड़ दी सांसों की डोर
रानीगंज के छोटेलाल (60) और उसके तीन बेटे रमेश (35), मुकेश(28) और सोनू (25) के साथ ही रानीगंज मजरे रहटा के मुन्ना उर्फ शिवकुमार यादव(50), उमरी के राजेंद्र वर्र्मा (42), भुंड अमराई के शिवकुमार(50), अकोहरा के राजेश कुमार (35), तेलवारी मजरे सेमराय के निवासी महेश सिंह (38), कटाहरी के विनय सिंह उर्फ राजू(33), कजियापुर के रामस्वरूप (40), ततेहरा के महेन्द्र सिंह(40), महार के सूर्य बक्श (42), लोहरनपुरवा के राम सहारे और रानीगंज के रविशंकर (30) की मौत हो गई।

मौतों के बाद जागे...ठेका सील, पास में ही छिपाकर रखी शराब भी बरामद

Many people die from poisonous liquor in Barabanki of uttar pradesh

मौतों की सूचना मिलते ही जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। डीएम उदयभानु त्रिपाठी, एसपी अजय साहनी समेत विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में ठेके को सील कराया गया। वहां से बरामद शराब को सील कराकर जांच के लिए भेजा गया है। आसपास में तलाशी ली गई तो ठेके के पास स्थित मार्केट से भी बोरे के नीचे छिपाकर रखी गई शराब भी बरामद हुई।

जहर बेचने वाले ठेकेदार और दो सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा, एक गिरफ्तार
देसी शराब की दुकान के ठेकेदार बहराइच निवासी दानवीर सिंह और उसके सेल्समैन सुनील उर्फ पप्पू जायसवाल व मनीष सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुनील को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो सेल्समैन पीतांबर और शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पीड़ितों ने कहा, सील नहीं थी शराब की शीशियां

लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि जिस सरकारी दुकान से विंडीज और पावर हाउस ब्रांड की शराब खरीदी गई, अन्य जिलों में भी सरकारी ठेकों से भी उसी ब्रांड की शराब बेची जा रही है। जिस बैच की शराब पीने से लोगों की मौत हुई है, उसकी जांच करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जहरीली शराब से पीड़ित लोगों में से कुछ का कहना है कि सरकारी ठेके से बेची गई बोतल सील नहीं थी। इसकी भी जांच की जा रही है।

मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख की मदद
मुख्यमंत्री ने इस घटना में मरने वालों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया है। साथ ही बीमार लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था के  निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed