{"_id":"5e8302188ebc3e6fab411b82","slug":"many-outsiders-found-in-masjids-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन के धार्मिक जलसे के बाद लखनऊ की मस्जिदों में भी पड़ताल, कई विदेशी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन के धार्मिक जलसे के बाद लखनऊ की मस्जिदों में भी पड़ताल, कई विदेशी मिले
Tue, 31 Mar 2020 09:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस करती प्रशासन व पुलिस टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में धार्मिक जलसे से कोरोना वायरस फैलने के अलर्ट के बाद पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को राजधानी की मस्जिदों की पड़ताल की तो चौंकाने वाली जानकारी मिली।
विज्ञापन
कैसरबाग की मरकजी मस्जिद, काकोरी के पलिया स्थित जामा मस्जिद और मड़ियांव के मुतक्कीपुर स्थित मकवा मस्जिद में बांग्लादेश, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान से आए कुल 23 पुरुष व महिलाएं रह रही थीं। सबसे बड़ी बात यह कि इन विदेशी नागरिकों के बारे में मस्जिदों के मुतवल्ली और केयरटेकर ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारियो को कोई सूचना तक नहीं दी थी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय, मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने तीनों मस्जिदों का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी विदेशी नागरिक एक धार्मिक जलसे में शरीक होने लखनऊ आए थे।
विज्ञापन
कैसरबाग की मरकजी मस्जिद में कजाकिस्तान के 2 और किर्गिस्तान के 4 नागरिक ठहरे हुए थे। सभी ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्ली से 13 मार्च को ट्रेन से लखनऊ पहुंचे थे। उन्हें दो अप्रैल को वापस जाना है। लखनऊ में धार्मिक जलसे के बाद उन्हें अन्य जगह भ्रमण करना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते यहीं रुक गए।
एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सभी टूरिस्ट वीजा पर लखनऊ आए हैं। यहीं से जानकारी मिली कि धार्मिक जलसे के लिए आए बांग्लादेश के कुछ लोग मड़ियांव के मुतक्कीपुर स्थित मकवा मस्जिद और काकोरी के पलिया स्थित जामा मस्जिद में ठहरे हैं।
लखनऊ में आए लोग शामिल नहीं हुए थे निजामुद्दीन के जलसे में
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि राजधानी की मस्जिदों में मिले विदेशी नागरिक दिल्ली से ट्रेन से लखनऊ आए जरूर थे, लेकिन निजामुद्दीन अथवा किसी अन्य मस्जिद में आयोजित धार्मिक जलसे में शामिल नहीं हुए थे। वहीं, डीएम ने भी इस पड़ताल को रूटीन बताते हुए कहा कि इनका निजामुद्दीन के जलसे से कोई संबंध नहीं है।