फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many officers will be punished in fake recruitment of teachers case.

शासन को सौंपी रिपोर्ट: फर्जी शिक्षक भर्ती व भुगतान में वित्त सेवा के अफसरों की बर्खास्तगी तय

Thu, 28 Oct 2021 10:17 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Oct 2021 10:17 AM IST
सार

फर्जी शिक्षक भर्ती व करोड़ों के भुगतान के मामले में दो अफसरों के नाम उजागर हुए हैं। पहले चरण में देवरिया के एडेड स्कूलों की रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
Many officers will be punished in fake recruitment of teachers case.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश में हुए फर्जी शिक्षक भर्ती व उन्हें करोड़ों के भुगतान में वित्त सेवा के कई अफसरों की बर्खास्तगी तय मानी जा रही है। पहले चरण में देवरिया के दो एडेड विद्यालयों में शिक्षकों की फर्जी नियुक्तियों में वेतन जारी करने वाले दो तत्कालीन वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा रईस अहमद व जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन


ये मामले 2010 से 2021 के बीच के हैं। रिपोर्ट में उस अवधि में देवरिया में तैनात रहे सात और वित्त एवं लेखाधिकारियों के नामों का जिक्र किया गया है। इन सातों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन


योगी सरकार ने फर्जी शिक्षकों को वेतन जारी करने वाले वित्त सेवा के अधिकारियों को भी जांच के दायरे में लाने के निर्देश दिए थे, जिससे कि उनकी जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसे मामलों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed